Move to Jagran APP

लाल किले में हिंसा मामले में दिल्ली पुलिस ने बठिंडा के 7 नौजवान किसानों को किया गिरफ्तार

दिल्ली में किसान परेड के दौरान लाल किले में हुई हिंसी के मामले में दिल्ली पुलिस ने बठिंडा जिले के गांव बंगी निहाल सिंह से सात नौजवान किसानों को गिरफ्तार कर लिया है। नौजवानों की गिरफ्तारी की सूचना खुद दिल्ली पुलिस ने उनके परिवारिक मेंबरों को दी।

By Vikas_KumarEdited By: Published: Fri, 29 Jan 2021 05:18 PM (IST)Updated: Fri, 29 Jan 2021 05:28 PM (IST)
लाल किले में हिंसा मामले में दिल्ली पुलिस ने बठिंडा के 7 नौजवान किसानों को किया गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस ने बठिंडा जिले के गांव बंगी निहाल सिंह के सात नौजवान किसानों को गिरफ्तार कर लिया है।

बठिंडा, जेएनएन। गत 26 जनवरी को दिल्ली के लाल किले में किसान परेड के दौरान हुई हिंसा के मामले में दिल्ली पुलिस ने बठिंडा जिले के गांव बंगी निहाल सिंह से संंबंधित सात नौजवान किसानों को गिरफ्तार कर लिया है। नौजवानों की गिरफ्तारी की सूचना खुद दिल्ली पुलिस ने उनके परिवारिक मेंबरों को फोन के जरिए दी है। किसान नौजवानों की गिरफ्तारी की खबर मिलने के बाद बड़ी संख्या में गांव के लोग दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं।

loksabha election banner

वहीं दूसरी तरफ परिवारिक सदस्यों ने बताया कि संयुक्त किसान मोर्चा की तरफ से उन्हें कहा जा रहा है कि वह नौजवानों की जमानत न करवाएं, चूंकि संघर्ष सहारे ही वह दर्ज केस रद्द करवाकर सभी को रिहा करवाएंगे। दिल्ली पुलिस की तरफ से गिरफ्तार किए गए नौजवानों की पहचान लखबीर सिंह सिद्धू पूर्व पंचायत मेंबर पुत्र मिट्ठू सिंह सिद्धू, गुरविंदर सिंह बुट्टर पुत्र बूटा सिंह सिद्धू पंचायत मेंबर, संदीप सिंह सिद्धू पुत्र मक्खन सिंह सिद्धू, मक्खन सिंह सिद्धू पुत्र बिंदर सिंह सिद्धू, जगसीर सिंह, सुखदेव सिंह,सिमरजीत सिंह पुत्र गुरलाल सिंह मान के तौर पर हुई।

जालंधर में एनआईए और दिल्ली पुलिस की छापेमारी

लाल किले पर केसरिया झंडा फहराने के मामले में दिल्ली पुलिस व एनआईए की टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं। तरनतारन के आरोपित जुगराज सिंह की तलाश में शुक्रवार को एनआईए और दिल्ली पुलिस ने जालंधर में छापामारी की। शहर के बस्ती पीरदाद इलाके में दिल्ली पुलिस व एनआईए की टीमें पहुंची। इस इलाके में 22 वर्षीय जुगराज का चाचा हरपाल सिंह और उसका बेटा कंवरप्रीत सिंह रहते हैं। रेड के दौरान उनके घर पर ताला लगा मिला। दिल्ली पुलिस को आशंका है कि जुगराज उन्हीं के साथ में भागा हो सकता है। 

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.