श्री नेमिनाथ भगवन का दीक्षा कल्याणक उत्सव श्रद्धा से मनाया
आत्म धर्म कमल हाल में 22वें तीर्थंकर श्री नेमिनाथ भगवन का दीक्षा कल्याणक उत्सव श्रद्धा व भक्ति भाव से मनाया गया।
संस, लुधियाना : गच्छाधिपति शांतिदूत जैनाचार्य श्रीमद विजय नित्यानंद सूरीश्वर महाराज सा. की आज्ञानुवर्तिनी सरल स्वभावी, शासन प्रभाविका, पंजाबी साध्वी प. पू. श्री जसवंत म. सा. की सुशिष्या साध्वी श्री प्रगुणा म. सा., साध्वी श्री प्रियधर्मा म. सा., ठाणा-4 के सानिध्य में आत्म धर्म कमल हाल में 22वें तीर्थंकर श्री नेमिनाथ भगवन का दीक्षा कल्याणक उत्सव श्रद्धा व भक्ति भाव से मनाया गया। सर्वप्रथम साध्वी श्री प्रगुणा जी महाराज सा. के मंगलाचरण से सभा का शुभारंभ हुआ। इस दौरान पंच परमेष्ठी तप के चौथे पद उपाध्याय पद के कलश की स्थापना लुधियाना श्रीसंघ के धर्मनिष्ठ चंदन बाला, धर्म देव जैन टयूडर परिवार द्वारा की गई। साध्वी प्रियधर्मा म. सा. ने प्रवचन करते हुए जैनाचार्य मानदेव सूरी के जीवन से प्रभावित होकर प्रभु नेमिनाथ दीक्षार्थी बने। इस दौरान राजस्थानी गायक विकास जैन ने गिरनार तीर्थ की समस्त भक्तजनों को संगीतमय भाव यात्रा कराई। मिन्नी जैन ने अपने भजनों से भक्तों को भाव विभोर कर दिया। पुलकित जैन ने डांस ग्रुप के बच्चो ने प्रभु भक्ति के गीतों पर नृत्य किया। समारोह का आकर्षण राजुल की शादी एवं प्रभु नेमिनाथ के वैराग्य मार्ग पर जाने का नृत्य नाटिका से प्रस्तुत किया। इस दौरान साधार्मिक भक्ति का लाभ चंदन बाला पत्नी स्व. धर्मदेव, सुशील जैन, मनोज जेन, मुनीष जैन टयूडर ग्रुप द्वारा लिया गया। वहीं राजेश जैन, अंजू जैन, समृद्धि जैन, निपुण जैन, परिवार व समस्त श्रीसंघ ने प्रभु की आरती की।
इस अवसर पर श्री आत्मानंद जैन समिति के अध्यक्ष मुकेश जैन, कार्यकारी अध्यक्ष नरेंद्र जैन निदी, महामंत्री संजीव जैन टोनी, कोषाध्यक्ष मुकेश जैन एमसी, चातुर्मास संयोजक विकास जैन केसरिया, सुशील जैन यूनीमेक्स, महासभा से सुरेंद्र मोहन जैन, राहुल जैन सीए, सुशील जैन, मनोज जैन, मनीष जैन टयूडर परिवार, वीर भूषण जैन, रजत जैन, पंजाब ब्यूटी, मोना जैन, विकसित जैन, संजीव जैन रामनगर वाले, विनोद जैन, दीपक जैन कोठी वाले, संजीव जैन, राजेंद्र, प्रैस सचिव राजीश जैन बॉबी, अरुण जैन केसरिया, भूषण जैन, चंद्रेश जैन, संजीव मोनू, पुष्पदंत पाटनी, आदि शामिल थे।