लुधियाना में जमीनी विवाद में बाप-बेटा समेत चार पर किया जानलेवा हमला, दाे दर्जन लोगों पर केस दर्ज
लुधियाना में जमीनी विवाद को लेकर दो दर्जन के करीब लोगों ने बाप-बेटे पर जानलेवा हमला कर दिया। घायलों को जब इलाज के लिए सिविल अस्पताल कूमकलां ले जाया गया तो आरोपित वहां भी आ धमके। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
लुधियाना, जेएनएन। लुधियाना में जमीनी विवाद को लेकर दो दर्जन के करीब लोगों ने बाप-बेटे पर जानलेवा हमला कर दिया। घायलों को जब इलाज के लिए सिविल अस्पताल कूमकलां ले जाया गया तो आरोपित वहां भी आ धमके। गुंडागर्दी का नंगा नाच दिखाते हुए उन लोगों ने वहां फिर से बाप बेटा समेत चार लोगों पर जानलेवा हमला कर घायल कर दिया। इलाज के लिए चारों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
अब थाना कूमकलां पुलिस ने गांव ढोलनवाल निवासी सुखदेव सिंह, प्यारा सिंह, मनजिंदर सिंह, अमरजीत सिंह, गुरजंट सिंह, डैका सिंह, युगराज सिंह, कुलविंदर सिंह, जगतार सिंह, हरिंदर सिंह, मंगल सिंह, गुरमुख सिंह, गांव मंड चौंता निवासी मखन सिंह, सतपाल सिंह, गांव सलेम पुर निवासी मंगत सिंह, प्रेम कालोनी निवासी बिक्रम सिंह तथा उनके 7 अज्ञात साथियों पर केस दर्ज करके उनकी तलाश शुरू की है। एसआइ हजूर लाल ने बताया कि उक्त केस कूमकलां निवासी नछतर सिंह की शिकायत पर दर्ज किया गया।
अपने बयान में उसने बताया कि आरोपित गुरमुख सिंह का जोगिंदर सिंह के साथ जमीनी विवाद चल रहा है। इंसानियत के नाते वो जोगिंदर सिंह की मदद करता है। उसी बात की रंजिश रखते हुए मंगलवार आरोपितों ने नछतर सिंह के भाई सुरजीत सिंह तथा भतीजे जोधा सिंह पर जानलेवा हमला कर दिया। जब वो और जोगिंदर सिंह दोनों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल लेकर गए तो आरोपितों ने वहां पहुंच कर उन पर हमला कर दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें- चंडीगढ़ में 1 अप्रैल से होंगे यह खास बदलाव, जानिए आप पर क्या पड़ेगा असर
यह भी पढ़ें- तलाक के 5 साल बाद पति ने की दरिंदगी की हदें पार, अमृतसर से लुधियाना आकर महिला के साथ किया दुष्कर्म
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें