आठ दिन से लापता थी महिला; राम नगर में मिला शव, हत्या की आशंका Ludhiana News
प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि महिला की हत्या कर शव यहां फेंका गया है। महिला के मुंह से खून निकल रहा था और पास में ही उसका मोबाइल भी पड़ा हुआ था।
लुधियाना, जेएनएन। शहर के चंडीगढ़ रोड स्थित राम नगर गली नंबर 8 के बाहर 50 वर्षीय महिला का शव बरामद हुआ है। महिला पिछले आठ दिन से अपने घर से लापता थी। रविवार सुबह की महिला के शव के को लोगों ने देखा और पुलिस को सूचना दी।
प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि महिला की हत्या कर शव यहां फेंका गया है। महिला के मुंह से खून निकल रहा था और पास में ही उसका मोबाइल भी पड़ा हुआ था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची है और जांच पड़ताल शुरू कर दी है। एसीपी सीआइए वन सुरेंद्र मोहन, जमालपुर थाना के एसएचओ ने माैके पर पहुंच छानबीन शुरू कर दी है। आसपास के लोगों से भी पुलिस पूछताछ कर रही है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम भी माैके पर पहुंच गई है। महिला के घर से वालों से किसी से रंजिश और विवाद संबंधी जानकारी हासिल की जा रही है। पुलिस का कहना है कि महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। मामले की सच्चाई का जल्द ही पता चल जाएगा। पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें