Move to Jagran APP

बुआ का लड़का नाबालिग से तीन साल करता रहा दुष्कर्म, केस दर्ज

एक नाबालिग से उसकी बुआ का लड़का 3 साल तक दुष्कर्म करता रहा। आरोपित के खिलाफ सिटी 1 पुलिस ने केस दर्ज किया है।

By JagranEdited By: Published: Mon, 08 Feb 2021 06:40 AM (IST)Updated: Mon, 08 Feb 2021 06:40 AM (IST)
बुआ का लड़का नाबालिग से तीन साल करता रहा दुष्कर्म, केस दर्ज
बुआ का लड़का नाबालिग से तीन साल करता रहा दुष्कर्म, केस दर्ज

जागरण संवाददाता, खन्ना : एक नाबालिग से उसकी बुआ का लड़का 3 साल तक दुष्कर्म करता रहा। आरोपित के खिलाफ सिटी 1 पुलिस ने केस दर्ज किया है। आरोपित की पहचान दरविंदर सिंह वासी गली नंबर 2 वार्ड नंबर 5 नजदीक रत्नहेड़ी फाटक न्यू नरोत्तम नगर खन्ना के रूप में हुई है।

loksabha election banner

शिकायतकर्ता के अनुसार वह एक निजी स्कूल में नौंवीं कक्षा की छात्रा है तथा पिछले दस वर्षो से अपनी बुआ के पास खन्ना में रहती है। उसके सभी कागजातों पर उसकी बुआ व फूफा का नाम दर्ज है। उसकी बुआ का लड़का दरविंदर सिंह ( 27) आटो चलाने का काम करता है।

उसने बताया कि आरोपित पिछले छह सालों से उसके साथ गलत हरकतें करता आ रहा है। करीब तीन साल पहले आरोपित ने उससे जबरदस्ती दुष्कर्म किया था। उस समय उसकी बुआ को सास की बीमारी होने के चलते अस्पताल में दाखिल थी व वह घर में अकेली थी। दरविंदर सिंह ने उसे धमकी दी कि दुष्कर्म करने के बारे में किसी के पास मुंह भी खोला तो वह उसे जान से मार देगा। उसने डर के कारण किसी को नहीं बताया।

दविंदर सिंह की हरकतें बढ़ती गईं। इसके बाद उसने जबरदस्ती के बारे में अपनी बुआ को बताया तो बुआ ने आरोपित को समझाने के बारे में कहा। लेकिन दरविंदर सिंह की हरकतों में कोई फर्क नहीं पड़ा। आरोपित जब भी उसे अकेली देखता तो उससे छेड़छाड़ करता रहता था। इससे दुखी होकर वह एक बार मंजी साहिब चली गई थी। बुआ के कहने पर वह वापस आ गई थी। छह फरवरी 2021 को दोबारा फिर वह हरकतों से दुखी होकर गुरुद्वारा श्री फतेहगढ़ साहिब चली गई थी। इसके बाद उसने पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाते हुए आरोपिर खिलाफ मामला दर्ज कराया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.