लुधियाना के DC बाेले-पाॅपकार्न व पिज्जा से सस्ती है वैक्सीन; पैसा खर्च कर सकते हाे ताे प्राइवेट अस्पतालों में लगवा लाे टीका
लुधियाना के प्राइवेट अस्पतालों ने वैक्सीन की 1.50 लाख डोज मंगवा रखी हैं। डीसी वरिंदर शर्मा ने बुधवार को फेसबुक लाइव पर कहा कि वैक्सीन सिनेमा हाल के पापकार्न और पिज्जा से सस्ती है। अगर इसके लिए पैसे खर्च करने पड़ें तो जरूर लगवाएं।
लुधियाना, जेएनएन। लुधियाना के प्राइवेट अस्पतालों ने वैक्सीन की 1.50 लाख डोज मंगवा रखी हैं। पिछले छह दिन में कुल दस हजार लोगों ने प्राइवेट अस्पतालों में वैक्सीन लगवाई है। डीसी वरिंदर शर्मा ने बुधवार को फेसबुक लाइव पर शहरवासियों से अपील की कि अगर पैसा खर्च कर सकते हैं तो प्राइवेट अस्पताल में वैक्सीन लगवा लें। वैक्सीन पड़ी है लेकिन जो लोग संपन्न हैं वह भी टीका नहीं लगवा रहे हैं।
वैक्सीन सिनेमा हाल के पापकार्न और पिज्जा से सस्ती है। अगर इसके लिए पैसे खर्च करने पड़ें तो जरूर लगवाएं। अब भी आक्सीजन और रोटी की जरूरत नहीं है। स्वयंसेवी संस्थाएं चाहें तो इस वक्त वैक्सीन का लंगर लगाएं। अगर काई आसपास रहने वाले किसी एक गरीब को भी वैक्सीन लगवाता है तो वह सबसे बड़ी मदद होगी। लोग जन्मदिन या अन्य अच्छे मौके पर किसी जरूरतमंद को वैक्सीन लगवाएं।
यह भी पढ़ें-लुधियाना सिविल अस्पताल व सीएमसी में बनेंगे Pediatric Covid Care Ward, लगेंगे पांच ऑक्सीजन प्लांट
विरोधियों से पूछें वैक्सीन लगवाई या नहीं
कुछ लोग इंटरनेट मीडिया पर खुद को ज्ञानी बताकर वैक्सीन के खिलाफ प्रचार कर रहे हैं। ऐसे लोग जब उन्हें मिलें तो उनसे जरूर पूछें वैक्सीन लगवाई है या नहीं। उन्हें एहसास होना चाहिए कि वैक्सीन जरूरी है। वैक्सीन से ही काेराेना से बचाव संभव है।
यह भी पढ़ें-ट्रेन में शुरू हुई प्रसव पीड़ा, बिहार की महिला ने लुधियाना रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर बच्ची को दिया जन्म
थैंक्स लुधियानवियो
कोरोना को रोकने में अपना भरपूर सहयोग देने के लिए डीसी ने लधियानवियों को थैंक्स भी कहा। साथ ही पुलिस, मेडिकल टीमों, आक्सीजन टीमों व सफाई कर्मियों सभी कर्मचारियों का भी धन्यवाद किया। उन्हाेंने कहा कि आने वाले समय में काेराेना के मामलाें में कमी आने के आसार हैं।
यह भी पढ़ें- लुधियाना के जवाहर नगर कैंप में फायरिंग से मचा हड़कंप, चार कारों में आए दीपू गुट ने किया राम गुट पर हमला