Ludhiana Today 6th October 2021 : लक्ष्मी लेडीज क्लब का डांडिया उत्सव दोपहर 12 बजे, जानिए और क्या खास है आज
लक्ष्मी लेडीज क्लब की ओर से डांडिया उत्सव क्लब परिसर में दोपहर 11 बजे से होगा। इस दौरान संगीत की धुन पर विशेष परिधनों में सजधज कर सदस्याएं डांडिया का धमाल मचाएंगी। उधर रागमढ़िया गर्ल्स कालेज में पंजाबी जागरण की ओर से गुरबाणी कंठ मुकाबले सुबह 9.30 बजे से होंगे।
जागरण संवाददाता, लुधियाना। लुधियाना में आज क्या खास है। कहां किस समय सामाजिक, राजनीतिक और धार्मिक कार्यक्रम होंगे। कौन बड़ी शख्सियत आज शहर में होगी, इस सबकी जानकारी रोजाना आपको जागरण डाट काम पर मिलेगी। आइए, नजर डालते हैं आज बुधवार, 06 अक्टूबर को 'नगर में आज' क्या-क्या, कहां-कहां है।
डांडिया उत्सव
लक्ष्मी लेडीज क्लब की ओर से डांडिया उत्सव क्लब परिसर में दोपहर 12.00 बजे से होगा। इस दौरान संगीत की धुन पर विशेष परिधनों में सजधज कर सदस्याएं डांडिया का धमाल मचाएंगी। उधर, रागमढ़िया गर्ल्स कालेज में पंजाबी जागरण की ओर से गुरबाणी कंठ मुकाबले सुबह 9.30 बजे से होंगे। इसमें स्कूल और कालेज के स्टूडेंट्स अलग-अलग वर्ग में अपनी प्रतिभा का परिचय देंगे।
जैन स्थानकों में कार्यक्रम
जैन समुदाय का सबसे बड़ा पर्व चातुर्मास चल रहा है। एस एस जैन स्थानक सिविल लाइंस चातुर्मास सभा सुबह 8.15 बजे, एस एस जैन स्थानक जनता नगर चातुर्मास सभा सुबह 8.15 बजे और एस एस जैन स्थानक शिवपुरी चातुर्मास सभा सुबह 8.15 बजे होगी। इसके अलावा श्री रामलीला कमेटी द्वारा दशहरा उत्सव को लेकर भगवान राम सिंहासन यात्रा ठाकुरद्वारा नौहिरया से शाम 4 बजे होगी।
महंगे स्टील के खिलाफ प्रदर्शन
शहर के फस्टनर्स उद्यमियों का महंगे स्टील को लेकर गिल रोड साइकिल मार्केट में दोपहर तीन बजे रोष प्रदर्शन करेंगे। इस दौरान स्टील उद्योग से जुड़े सभी उद्यमियों को उपस्थित होकर आवाज बुलंद करने की अपील की गई है।
पटियाला में यह रहेगा खास
वैक्सीनेशन
कोरोना वैक्सीनेशन के तहत सरकारी राजिंदरा अस्पताल, सरकारी फिजिकल कालेज, माडल टाउन कम्यूनिटी हेल्थ सेंटर में टीकाकरण सुबह नौ बजे से।
धरना
बिजली मुलाजिम मृतक आश्रित संघर्ष कमेटी का पावरकाम मुख्यालय के सामने धरना सुबह नौ बजे से।
बेरोजगार लाइनमैन यूनियन का पावरकाम मुख्यालय के सामने धरना सुबह नौ बजे से।
यह भी पढ़ें- 100% वैक्सीनेशन के नजदीक लुधियाना, 28.8 फीसद आबादी को लग चुकी हैं वैक्सीन की दोनों खुराकें