रेड कारपेट थीम पर की जमकर मस्ती
रेड कारपेट थीम पर महिलाओं के लिए किट्टी पार्टी का आयोजन किया गया जिसे क्रिस फैशन क्लब की निशू सेठ ने आर्गनाइज किया। क्लब की मेंबर्स के लिए इस दिन ड्रेस कोड रेड एंड ब्लैक रहा। मेंबर्स भी इसी अनुसार ड्रेसअप हो पहुंची। रेड कारपेट से सजे रेस्तरां ने भी मेंबर्स की उत्सुकता बढ़ा दी।
जागरण संवाददाता, लुधियाना : रेड कारपेट थीम पर महिलाओं के लिए किट्टी पार्टी का आयोजन किया गया, जिसे क्रिस फैशन क्लब की निशू सेठ ने आर्गनाइज किया। क्लब की मेंबर्स के लिए इस दिन ड्रेस कोड रेड एंड ब्लैक रहा। मेंबर्स भी इसी अनुसार ड्रेसअप हो पहुंची। रेड कारपेट से सजे रेस्तरां ने भी मेंबर्स की उत्सुकता बढ़ा दी।
कार्यक्रम की शुरुआत फन गेम्स के साथ शुरू की गई। इस दौरान बैलून फुलाना, म्यूजिकल चेयर, धुन चला डांस करना, पिरामिड गेम खास रही। इसके बाद बारी आई रैंप वाक की। हर कोई इस दौरान सेलिब्रिटी की फीलिग लेता दिखा। निशू सेठ ने कहा कि हर माह क्लब का उद्देश्य होता है कि कोई न कोई अलग थीम पर किट्टी पार्टी की जाए। रेड कारपेट थीम अपने आप में ही अलग थीम है, जिसमें सभी मेंबर्स ने खूब मस्ती की है। इस दौरान मौजूद हुई मेंबर्स ने जहां तंबोला खेला और सरप्राइज गिफ्टस हासिल किए, वहीं खाने-पीने के साथ-साथ गपशप का मजा भी लिया। कुल मिला यह दिन मस्ती और मनोरंजन भरा रहा।