Move to Jagran APP

कांसल हौजरी एक्सपोर्ट में 120 कर्मचारियों की हुई वैक्सीनेशन

इंडस्ट्रीयल एरिया ए स्थित कांसल हौजरी एक्सपोर्ट में 120 कर्मचारियों को कोविड वैक्सीनेशन करवाई गई। इससे पूर्व कंपनी ने कुछ दिन पूर्व भी दो सौ कर्मचारियों की वैक्सीनेशन करवाई गई थी।

By JagranEdited By: Published: Thu, 24 Jun 2021 06:08 PM (IST)Updated: Thu, 24 Jun 2021 06:08 PM (IST)
कांसल हौजरी एक्सपोर्ट में 120 कर्मचारियों की हुई वैक्सीनेशन
कांसल हौजरी एक्सपोर्ट में 120 कर्मचारियों की हुई वैक्सीनेशन

जागरण संवाददाता, लुधियाना : इंडस्ट्रीयल एरिया ए स्थित कांसल हौजरी एक्सपोर्ट में 120 कर्मचारियों को कोविड वैक्सीनेशन करवाई गई। इससे पूर्व कंपनी ने कुछ दिन पूर्व भी दो सौ कर्मचारियों की वैक्सीनेशन करवाई गई थी। कंपनी की ओर से अपने सभी कर्मचारियों को वैक्सीनेशन सुनिश्चित की जा रही है ताकि हर किसी का कोविड से बचाव किया जा सके। इस दौरान कर्मचारियों के पारिवारिक सदस्यों ने भी वैक्सीनेशन करवाई। इंडस्ट्रीयल एरिया ए स्थित फैक्ट्री में आयोजित वैक्सीनेशन ड्राइव में डा. सरुचि सिद्धू ने 120 कर्मचारियों को वैक्सीनेशन की। कंपनी के नितिन कांसल ने कहा कि हमारा कर्तव्य बनता है कि हम पूरे स्टाफ के साथ साथ अपने आसपास के लोगों को वैक्सीनेशन के प्रति जागरूक करें। कंपनी के सभी कर्मचारियों को कोविड प्रोटोकाल का पालन करने के लिए भी कहा गया है। इसके तहत मास्क, सैनिटाइजर का इस्तेमाल और शारीरिक दूरी का पालन किया जाता है। इस दौरान नितिन कांसल, रजत कांसल, विनोद कुमार कांसल, कृष्ण कुमार कांसल, विनायक कांसल और एचआर टीम के सदस्यों ने स्टाफ को कोविड से बचाव को लेकर भी जानकारी दी।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.