सामूहिक दुष्कर्म मामला: तीन आरोपितों का करवाया डीएनए टेस्ट, मोहाली लैब भेजे गए सैंपल
इस्सेवाल में हुए सामूहिक दुष्कर्म मामले में अदालत ने पुलिस को रिमांड पर चल रहे तीनों आरोपितों का डीएनए करवाने की अनुमति दे दी है।
जेएनएन, लुधियाना। इस्सेवाल में हुए सामूहिक दुष्कर्म मामले में अदालत ने पुलिस को रिमांड पर चल रहे तीनों आरोपितों का डीएनए करवाने की अनुमति दे दी है। तीनों आरोपितों को मंगलवार की सुबह अस्पताल में लाया गया था। यहां पर लैब में ले जाकर उनके रक्त के नमूने लिए गए हैं। पुलिस की ओर से यह कार्रवाई बेहद गुप चुप ढंग से की गई। सुबह अस्पताल खुलते ही पुलिस टीम आरोपितों को अस्पताल लाई और सैंपल लेकर तुरंत अपने साथ ले गई। बता दें कि अदालत की अनुमति के बाद पुलिस रिमांड पर चल रहे सादिक अली, सुमरू और जगरूप की डीएनए जांच के लिए पुलिस ने अदालत में अर्जी दी थी, जिस पर अनुमति मिलने के बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की है। सिविल अस्पताल की लैब में तैनात डॉ. सीमा ने बताया कि रक्त के सैंपल मोहाली स्थित सिविल अस्पताल की लैब में भेजे गए हैं। इसकी रिपोर्ट बीस से पच्चीस दिन में आने की संभावना है।
बता दें कि आरोपितों को लाने से पहले पुलिस की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हुए थे। इससे पहले अदालत में आरोपितों पर अदालत में पेशी के दौरान अकाली नेता ने हमला कर दिया था। तीनों का पुलिस रिमांड बुधवार को समाप्त हो रहा है। एसएसपी रङ्क्षवदर ङ्क्षसह बराड़ के अनुसार तीनो आरोपितों का सात दिन का रिमांड समाप्त हो चुका है। इनसे वारदात में इस्तेमाल किए गए मोटरसाइकिल ओर कार से लूटा गया स्टीरियो भी बरामद कर लिया गया है।