Move to Jagran APP

रात मिलने आए और चाय पीकर गए, तड़के चोरी कर ले गए दो सिलेंडर

हेबोवाल निवासी एक दंपतीत जस्सियां रोड इलाके में रहने वाले परिवार से मिलने के लिए आया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 31 Oct 2021 05:49 PM (IST)Updated: Sun, 31 Oct 2021 05:49 PM (IST)
रात मिलने आए और चाय पीकर गए, तड़के चोरी कर ले गए दो सिलेंडर
रात मिलने आए और चाय पीकर गए, तड़के चोरी कर ले गए दो सिलेंडर

जासं, लुधियाना : हेबोवाल निवासी एक दंपतीत जस्सियां रोड इलाके में रहने वाले परिवार से मिलने के लिए आया। उनके घर चाय पान के बाद वापस चला गया। मगर उसी दंपती ने तड़के अपने दो साथियों की मदद से उस घर से दो घरेलू गैस सिलेंडर चोरी कर लिए। उनकी करतूत सीसीटीवी कैमरों में कैद होने से इस बात का खुलासा हुआ। थाना सलेम टाबरी पुलिस ने उनके खिलाफ केस दर्ज करके उनकी तलाश शुरू की है। एएसआइ जनकराज ने बताया कि आरोपित हैबोवाल निवासी सुमन, उसका पति विक्की तथा उनके दो अज्ञात साथी हैं। पुलिस ने जस्सियां रोड स्थित महावीर होम कालोनी निवासी परमिदर सिंह की शिकायत पर उनके खिलाफ के दर्ज किया। अपने बयान में उसने बताया कि वो नगर निगम जोन डी में बिल बांटने का काम करता है। दोनों आरोपित उसे थोड़ा बहुत जानते हैं। छह सितंबर की रात 10 बजे दोनों उनके घर आए। आरोपितों ने कहा कि वो उधर आए थे, इसलिए सोचा के आपसे भी मिलते चलें। उनके घर चाय पीने के बाद रात 10.40 बजे दोनों चले गए। वो भी परिवार समेत सो गया। अगली सुबह सो कर उठा तो देखा कि घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था। रसोई में रखे दोनों सिलेंडर गायब थे। जब सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की तो पाया कि रात करीब 2.30 बजे दोनों आरोपित अपने दो साथियों के साथ सीढ़ी लगा कर उनकी लाबी में आ गए। वहां से रसोई में घुस कर चोरी की और फरार हो गए। जनकराज ने कहा कि आरोपितों के ठिकाने पर दबिश दी गई थी। मगर दोनों फरार हैं।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.