Move to Jagran APP

'सफाई कर्मियों की सेहत का ध्यान रखे निगम, करवाए नियमित चेकिग'

सफाई कर्मचारियों की परेशानियां सुनने के लिए राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग की सदस्य अंजना पंवार रविवार को लुधियाना पहुंचीं।

By JagranEdited By: Published: Mon, 15 Nov 2021 08:47 PM (IST)Updated: Mon, 15 Nov 2021 08:47 PM (IST)
'सफाई कर्मियों की सेहत का ध्यान रखे निगम, करवाए नियमित चेकिग'
'सफाई कर्मियों की सेहत का ध्यान रखे निगम, करवाए नियमित चेकिग'

जागरण संवाददाता, लुधियाना : सफाई कर्मचारियों की परेशानियां सुनने के लिए राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग की सदस्य अंजना पंवार रविवार को लुधियाना पहुंचीं। उन्होंने जिला प्रशासन से लेकर पुलिस व निगम प्रशासन के साथ बैठक की। यही नहीं उन्होंने सर्किट हाउस में सफाई कर्मचारियों की समस्याएं भी सुनीं। सफाई कर्मचारियों ने उन्हें बताया कि बड़ी संख्या में सफाई कर्मचारी डीसी रेट व कांट्रैक्ट पर काम कर रहे हैं। पंजाब सरकार उन्हें पक्का नहीं कर रही है। अंजना पंवार ने सफाई कर्मियों से उनके हेल्थ चेकअप के बारे में भी जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने निगम कमिश्नर को सफाई कर्मियों व सीवरमैनों की सेहत का विशेष ख्याल रखने के आदेश दिए। नगर निगम ने सोमवार को सफाई कर्मियों के लिए हेल्थ चेकअप कैंप लगाया।

loksabha election banner

अंजना पंवार ने सर्किट हाउस में बैठक के दौरान डीसी वरिदर शर्मा को कहा कि सफाई कर्मचारियों की मुश्किलों को पहल के आधार पर दूर किया जाए। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मियों को पक्का करने की प्रक्रिया को तेज किया जाए। उन्होंने अफसरों का कहा कि वह सफाई कर्मियों के सरपरस्त बनकर काम करें और उनके हितों की रक्षा जरूर करें। ताकि वह अपनी जिम्मेदारी सही तरीके से कर सकें। उन्होंने नगर निगम कमिश्नर को हिदायतें दी हैं कि सफाई कर्मचारियों को आवश्यक उपकरण उपलब्ध करवाए जाएं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.