Move to Jagran APP

Corona Vaccine : लुधियाना में आज पहुंचेगी कोरोना वैक्सीन, 101 साइटों पर हेल्थ वर्करों को दी जाएगी डोज

Corona Vaccine लोहड़ी पर कोरोना बुराई के अंत की शुरुआत हो गई है। चंडीगढ़ से बुधवार को वैक्सीन लुधियाना पहुंचने की उम्मीद है। 16 जनवरी से पहले चरण के तहत हेल्थ केयर वर्करों को वैक्सीन लगाना शुरू हो जाएगा।

By Vinay kumarEdited By: Published: Wed, 13 Jan 2021 07:33 AM (IST)Updated: Wed, 13 Jan 2021 10:41 AM (IST)
Corona Vaccine : लुधियाना में आज पहुंचेगी कोरोना वैक्सीन, 101 साइटों पर हेल्थ वर्करों को दी जाएगी डोज
Corona vaccine Ludhiana चंडीगढ़ से बुधवार को वैक्सीन लुधियाना पहुंचने की उम्मीद है।

लुधियाना, जेएनएन। Corona Vaccine : लोहड़ी पर कोरोना बुराई के अंत की शुरुआत हो गई है। चंडीगढ़ से बुधवार को वैक्सीन लुधियाना पहुंचने की उम्मीद है। 16 जनवरी से पहले चरण के तहत हेल्थ केयर वर्करों को वैक्सीन लगाना शुरू हो जाएगा।

loksabha election banner

भारत सरकार के कोविन पोर्टल पर मंगलवार तक जिले के 30 हजार 516 हेल्थ केयर वर्करों की सूची अपलोड की जा चुकी थी। इनमें सात हजार से अधिक सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों के हेल्थ केयर वर्कर हैं। बुधवार से कोविन पोर्टल पर फ्रंट्र लाइन वर्करों का पंजीकरण शुरू हो जाएगा। सिविल सर्जन डा. सुखजीवन कक्कड़ का कहना है कि तीन दिन में हेल्थ केयर वर्करों को कोविशील्ड वैक्सीन लगाई जाएगी। लुधियाना को होशियारपुर स्थित रीजनल स्टोर से वैक्सीन भेजी जाएगी।

- 67 कोल्ड चेन प्वाइंटों में सुरक्षित रखी जाएगी वैक्सीन।
- 74 आइस लाइंड फ्रिज (आइएलआर) व 77 डीप फ्रिजर का प्रबंध।
- 101 सेशन साइटों (वैक्सीनेशन साइट) पर होगी वैक्सीनेशन।
- 112 टीमें वैक्सीनेशन करेंगी। हर टीम में होंगे पांच सदस्य।
- 16 जनवरी से सुबह 9:00 वैक्सीनेशन की प्रक्रिया शुरू होगी।
- 10 हजार हेल्थ केयर वर्करों को रोज लगाई जाएगी वैक्सीन
- 02 टीमों के पीछे एक सुपरवाइजर होगा जो वैक्सीनेशन की प्रक्रिया पर नजर रखेगा।

कहां कितनी सेशन साइटें
अस्पताल                 साइटें
डीएमसीएच               10
सीएमसीएच               08  
सिविल अस्पताल          06
मदर एंड चाइल्ड अस्पताल 04
जगराओं सिविल अस्पताल 02 रायकोट सिविल अस्पताल   03  सिविल अस्पताल समराला  02
खन्ना सिविल अस्पताल   02
सीएचसी पायल           02
सीएचसी सिधवाबेट       01  सीएचसी पक्खोवाल        02
सीएचसी मानपुर में        01
सीएससी साहनेवाल       02
दीप अस्पताल             04
फोर्टिस अस्पताल          03
मोहनदेई ओसवाल अस्पताल 03

एक टीम एक दिन में 100 वर्करों को लगाएगी वैक्सीन

जिला टीकाकरण अधिकारी डा. किरण आहलुवालिया का कहना है कि एक टीम हर रोज करीब 100 हेल्थ केयर वर्करों को वैक्सीन लगाएगी। सरकारी और निजी अस्पतालों के एसएमओ व वैक्सीनेशन स्टाफ प्रशिक्षण दिया जा चुका है।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.