Move to Jagran APP

कांग्रेस कार्यकर्ताओं घोड़ागाड़ी पर सवार होकर किया प्रदर्शन

देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के 132वें जन्मदिवस पर शनिवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पंजाब राज्य उद्योग विकास निगम के चेयरमैन कृष्ण कुमार बावा की अगुआई में जगराओं पुल पर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 14 Nov 2021 01:32 AM (IST)Updated: Sun, 14 Nov 2021 01:32 AM (IST)
कांग्रेस कार्यकर्ताओं घोड़ागाड़ी पर सवार होकर किया प्रदर्शन

जासं, लुधियाना : देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के 132वें जन्मदिवस पर शनिवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पंजाब राज्य उद्योग विकास निगम के चेयरमैन कृष्ण कुमार बावा की अगुआई में जगराओं पुल पर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता घोड़ागाड़ी में सवार थे। इस दौरान विधानसभा हलका दाखा के इंचार्ज संदीप संधू, कांग्रेस नेता पवन दीवान, पंजाब कांग्रेस सेवा दल के प्रधान निर्मल सिंह कैड़ा, महिला कांग्रेस लुधियाना शहरी की प्रधान लीना टपारिया और रेशम सिंह सग्गू भी मौजूद रहे। यह रोष मार्च हलका साऊथ तक निकाला गया। इससे पहले कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं ने शहीद ए आजम भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव की प्रतिमाओं पर फूल मालाएं अर्पित कर उन्हें नमन किया।

loksabha election banner

बावा ने कहा कि पंडित जवाहर लाल नेहरू ने पंजाब को भाखड़ा बांध और पंजाब एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी की सौगात दी थी। हर वर्ग के लोगों के इलाज के लिए एम्स की स्थापना करवाई। जबकि मौजूदा प्रधानमंत्री ने देश को सेल पर लगा दिया है। रेलवे, बीएसएनएल, एयरपोर्ट समेत पब्लिक सेक्टर को मोदी सरकार बेचने पर तुली हुई है। रोष मार्च में गुलजिदर सिंह लोहारा, बलजीत मालड़ा, महिला नेता सुदेश यादव, प्रवीण सूद ,बलजिदर सिंह, हूंजन, अमित बेरी, इकबाल सिंह, सुखविदर सिंह जगदेव और बलदेव राज सहित कई लोग मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.