पूर्व मंत्री दाखा ने कहा, राहुल गांधी की रैली को सफल बनाने के लिए जुट जाएं कार्यकर्ता
लोकसभा चुनाव का बिगुल बजाने के लिए कांग्रेस की गांव किली चाहलां में होने जा रही जय जवान जय हिदुस्तान नारे के तहत विशाल रैली की तैयारियां पार्टी वर्कर पूरे जोश से कर रहे हैं।
जेएनएन, जगराओं। लोकसभा चुनाव का बिगुल बजाने के लिए कांग्रेस की गांव किली चाहलां में होने जा रही जय जवान, जय हिदुस्तान नारे के तहत विशाल रैली की तैयारियां पार्टी वर्कर पूरे जोश से कर रहे हैं। इस संबंध में पूर्व मंत्री मलकीत सिंह दाखा प्रभारी विधानसभा क्षेत्र जगराओं और जिला लुधियाना देहात के प्रधान करन गालिब की अगुआई में सात मार्च को किली चाहला की रैली के लिए पार्टी वर्करों की बैठक आयोजित की गई। इस मौके पूर्व मंत्री दाखा और प्रधान सोनी ने वर्करों से आह्वान किया कि सात मार्च की रैली को सफल बनाने के लिए पूरी जुट जाएं।
रैली को संबोधित करने के लिए विशेष तौर पर पार्टी प्रधान राहुल गांधी और अन्य वरिष्ठ केद्रीय लीडरशिप पहुंच रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार झूठ का सहारा लेकर सत्ता में आई थी। अब उनके झूठ जगजाहिर हो चुका है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के लोकविरोधी फैसलों से लोगों में रोष है। उन्होंने दावा किया कि सात मार्च की किली चाहलां रैली मोदी सरकार को चलता करने में अहम रोल निभाएगी।
इस दौरान पूर्व जिला प्रधान गुरदेव लापरां, अमरजीत सिंह टिक्का, ब्लॉक समिति सदस्य सतिदरपाल सिंह ग्रेवाल, ब्लॉक प्रधान रविद्र कुमार सभ्रवाल, पार्षद कर्मजीत कैथ, पूर्व पार्षद अमरनाथ कल्याण, गुरमेल सिंह, जगदीशर सिंह, भजन सवद्दी, तेजिदर सिंह, मदन लाल बांसल, सरपंच नवदीप सिंह ग्रेवाल और बचित्तर सिह के अलावा काफी संख्या मे वर्कर उपस्थित थे।