Move to Jagran APP

लुधियाना में कृषि कानून के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर की नारेबाजी

विधायक राकेश पांडे व विधायक सुरेंद्र डावर अश्विनी शर्मा व अन्य कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने नगर निगम कार्यालय के बाहर महात्मा गांधी की प्रतिमा के आगे बैठकर प्रदर्शन किया। उधर दाना मंडी गिल रोड पर कुलवंत सिंह सिद्धू के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया।

By Vikas_KumarEdited By: Published: Mon, 21 Sep 2020 01:59 PM (IST)Updated: Mon, 21 Sep 2020 01:59 PM (IST)
लुधियाना में कृषि कानून के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर की नारेबाजी
विधायक राकेश पांडे व विधायक सुरेंद्र डावर, अश्विनी शर्मा ने नगर निगम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया।

लुधियाना, जेएनएन। कृषि कानून के खिलाफ सोमवार को विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेसी विधायकों ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर धरना प्रदर्शन  किया| इस दौरान विधानसभा सेंट्रल के बाबा थान सिंह चौक में विधायक सुरेंद्र डावर और जिला प्रधान अश्विनी शर्मा ने प्रदर्शनकारियों के साथ मिलकर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

loksabha election banner

कांग्रेसी विधायकों ने कहा कि केंद्र सरकार किसानों के खिलाफ कानून लेकर आइ है| जिसका कांग्रेस पूरी तरह से विरोध करती है। उन्होंने कहा कि अगर केंद्र सरकार इस कानून को वापस नहीं लेती, तो वह किसानों के साथ मिलकर केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ इसी प्रकार मोर्चा खोलते रहेंगे। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार किसान विरोधी सरकार है और कुछ बड़े घरानों को फायदा देने के लिए इस बिल को पास किया गया है। धरने के दौरान फिजिकल डिस्टेंस का ध्यान नहीं रखा गया प्रदर्शनकारियों ने जमकर कोविड-19  नियमों की धज्जियां उड़ाई।

विधायक राकेश पांडे व विधायक सुरेंद्र डावर, अश्विनी शर्मा  व अन्य कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने नगर निगम कार्यालय के बाहर महात्मा गांधी की प्रतिमा के आगे बैठकर प्रदर्शन किया। उधर दाना मंडी गिल रोड पर कुलवंत सिंह सिद्धू के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। वहीं जिला कांग्रेस कार्यालय घंटाघर के पास मुख्य सड़क पर भी कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने धरना दिया।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.