Move to Jagran APP

सीएए पर विरोधी फैला रहे भ्रम, सफल नहीं होने देगी भाजपा : डॉ. निर्मल सिंह Ludhiana News

जम्मू कश्मीर के पूर्व उप मुख्यमंत्री डॉक्टर निर्मल सिंह ने कहा कि पूरे देश मे जनजागरण अभियान चलाया जा रहा है ताकि देशवासी हकीकत से वाकिफ हो सके।

By Vikas KumarEdited By: Published: Tue, 14 Jan 2020 05:59 PM (IST)Updated: Wed, 15 Jan 2020 11:58 AM (IST)
सीएए पर विरोधी फैला रहे भ्रम, सफल नहीं होने देगी भाजपा : डॉ. निर्मल सिंह  Ludhiana News
सीएए पर विरोधी फैला रहे भ्रम, सफल नहीं होने देगी भाजपा : डॉ. निर्मल सिंह Ludhiana News

लुधियाना, जेएनएन। नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के पक्ष में भारतीय जनता पार्टी ने जनजागरण रैली निकाली। जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. निर्मल सिंह के नेतृत्व में हैबोवाल पुलिस थाने के सामने से आरंभ हुई रैली में भाजपा कार्यकर्ता राष्ट्रीय ध्वज के साथ शामिल हुए। सीएए के पक्ष में लिखे संदेशों के बैनर उठाए कार्यकर्ताओं का समूह विभिन्न बाजारों से होते हुए नागरिकता कानून के पक्ष में नारे लगाता रहा। डॉ. निर्मल सिंह ने कहा कि कांग्रेस व अन्य विपक्षी दल नागरिकता कानून की आड़ में भ्रम फैला रहे हैं। विपक्षी दलों के इस मंसूबे को भाजपा कभी भी कामयाब नहीं होने देगी।

loksabha election banner

डॉ. निर्मल ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून पाकिस्तान, बांग्लादेश व अफगानिस्तान से आने वाले अलपसंख्यकों को भारत की नागरिकता देने के लिए बनाया गया है। शर्त यह है कि ये लोग 31 दिसंबर, 2014 से पहले भारत आए हों। भाजपा उपाध्यक्ष पुष्पिंदर सिंगल व भाजपा महामंत्री सुनील मोदगिल ने कहा कि कांग्रेस व विपक्षी दलों द्वारा सीएए को लेकर भ्रामक प्रचार किया जा रहा है। कांग्रेस व विपक्षी दल देश का माहौल खराब कर रहे हैं। इस दौरान प्रदेश महासचिव प्रवीण बांसल, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष रविंदर अरोड़ा, राजीव कतना, जिला भाजपा के महामंत्री सुनील मोदगिल, राङ्क्षजदर हंस, यशपाल जनोत्रा, सुमन वर्मा, सुरिंदर अटवाल, आरडी शर्मा, मिंटू शर्मा मौजूद रहे।

मार्च के दौरान पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के साथ डॉक्टर निर्मल सिंह।

-----------------------------

दिल्ली से पैदल यात्रा पर निकले आप समर्थक उदयभान का किया स्वागत

आम आदमी पार्टी के समर्थक उदयभान पार्टी की जीत की कामना से लुधियाना से दिल्ली पैदल यात्रा कर रहे हैं। उनका खन्ना पहुंचने पर आप नेताओं ने स्वागत किया। आप ट्रेड विंग के प्रदेश महासचिव धर्मिंदर सिंह रूपराय ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री की ओर से किए गए कामों से प्रभावित बड़ी संख्या में लोग दिल्ली की ओर कूच कर रहे हैं। वे खन्ना से बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के जत्थे के साथ दिल्ली जाएंगे। एडवोकेट वरिंदर डेविट, बाबा जसवंत सिंह, अमरीक सिंह, राजू, राजकुमार, गुरप्रीत सिंह भी मौजूद थे।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.