Move to Jagran APP

लुधियाना के खन्ना में एएस मैनेजमेंट के चुनाव में कांग्रेस-भाजपा में कड़ी टक्कर, दोनों ने जीती 10-10 सीटें

खन्ना की सात शिक्षण संस्थाओं को चलाने वाली प्रतिष्ठित एएस मैनेजमेंट के चुनाव में कांग्रेस की एकतरफा जीत की उम्मीदों को भाजपा ने झटका दिया है। सत्ताधारी कांग्रेस के विजयी रथ को रोकते हुए भाजपा ने कड़ी टक्कर दी।

By Rohit KumarEdited By: Published: Tue, 26 Jan 2021 08:05 AM (IST)Updated: Tue, 26 Jan 2021 08:05 AM (IST)
लुधियाना के खन्ना में एएस मैनेजमेंट के चुनाव में कांग्रेस-भाजपा में कड़ी टक्कर, दोनों ने जीती 10-10 सीटें
20 सीटों की मैनेजमेंट में कांग्रेस और भाजपा दोनों ने 10-10 सीटें जीती हैं।

खन्ना, जेएनएन। खन्ना की सात शिक्षण संस्थाओं को चलाने वाली प्रतिष्ठित एएस मैनेजमेंट के चुनाव में कांग्रेस की एकतरफा जीत की उम्मीदों को भाजपा ने झटका दिया है। सत्ताधारी कांग्रेस के विजयी रथ को रोकते हुए भाजपा ने कड़ी टक्कर दी। 20 सीटों की मैनेजमेंट में कांग्रेस और भाजपा दोनों ने 10-10 सीटें जीती हैं। इससे अब मैनेजमेंट पर कब्जे को लेकर असमंजस की स्थिति बन गई है। खास बात यह भी है कि टाप 10 विजेता उम्मीदवारों में आठ भाजपाई हैं।

loksabha election banner

पिछली बार भाजपा ने इस चुनाव में सात और कांग्रेस ने 10 सीटें जीती थी। अकाली-भाजपा के गठबंधन में दरार और किसान आंदोलन को लेकर भाजपा के खिलाफ हवा को देखते हुए इस बार पार्टी की राह मुश्किल लग रही थी, लेकिन भाजपा समर्थित प्रोग्रेसिव पैनल आफ एजुकेशन ने शानदार प्रदर्शन किया है। नगर कौंसिल चुनाव से ठीक पहले आए इन नतीजों से जहां भाजपा में उत्साह है, वहीं कांग्रेस के लिए भी दबाव की स्थिति बन गई है।

किसान आंदोलन से शहरी वोटर एकजुट

राजनीतिक विशेषज्ञों की मानें तो किसान आंदोलन में भाजपा के खिलाफ ग्रामीण वोटरों के आने और कांग्रेस समर्थकों द्वारा इस संबंधी संदेश इंटरनेट मीडिया पर वायरल करने से शहरी वोटर भाजपा के समर्थन में संगठित हुआ उसका सीधा फायदा पार्टी को मिला। कांग्रेस के कई दिग्गजों को या तो हार का सामना करना पड़ा या फिर वे काफी पीछे रहे। दोनों आजाद उम्मीदवार भी नहीं जीत पाए।

किसे मिले कितने वोट

विजेता                   पार्टी       वोट

1. राजेश कुमार डाली      भाजपा     2954

2. राजीव राय मेहता        कांग्रेस     2789

3. शमिंदर सिंह मिंटू        कांग्रेस     2626

4. मनीष भांबरी             भाजपा    2619

5. करूण अरोड़ा           भाजपा    2619

6. विजय डायमंड          भाजपा    2586

7. रजनीश बेदी            भाजपा    2577

8. बरिंदर डेविट           भाजपा    2522

9. अजय सूद              भाजपा    2480

10. जतिंदर देवगण        भाजपा    2470

11. तजिंदर शर्मा          कांग्रेस    2467

12. मोहित गोयल पोंपी    भाजपा    2460

13. संजू साहनेवालिया    कांग्रेस     2441

14. संजीव धमीजा        भाजपा    2421

15. विकास मेहता         कांग्रेस    2313

16. दिनेश शर्मा मांटू      कांग्रेस    2262

17. सुशील कुमार शीला  कांग्रेस    2247

18. सुमित लूथरा         कांग्रेस     2222

19. अमित वर्मा           कांग्रेस     2191

20. नवदीप शर्मा          कांग्रेस     2120


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.