डीवाईएफआइ ने कांग्रेस और भाजपा पर लगाया आरोप, कहा-बाढ़ पीड़ितों के दर्द को नहीं समझा Ludhiana News
जीवन नगर चौक में प्रदर्शन के दौरान नेताओं ने आरोप लगाया कि लगाया कि पंजाब सरकार ने बाढ़ पीडि़तों को मुआवजा देने का वादा किया लेकिन बाढ़ प्रभावितों को मुआवजा नहीं मिला है।
लुधियाना, जेएनएन। कांग्रेस और भाजपा सरकार केवल लोगों को झूठे आश्वासन देकर वाहवाही लूट रही हैं। लाेगों की समस्याओं से इन दोनों पार्टियों को कोई लेना-देना नहीं है। सतलुत में आई बाढ़ की वजह से कई लोग बेघर हो गए हैं और रोटी तक के लाले पड़ रहे हैं, लेकिन कांग्रेस और भाजपा इन पर भी राजनीति कर रही हैं। यह अारोप कम्युनिस्ट पार्टी डीवाईएफआइ की ओर से लगाए गए।
जीवन नगर चौक में प्रदर्शन के दौरान नेताओं ने आरोप लगाया कि लगाया कि पंजाब सरकार ने बाढ़ पीडि़तों को मुआवजा देने का वादा किया, लेकिन अभी तक बाढ़ प्रभावितों को मुआवजा नहीं मिला है। वहीं केंद्र सरकार की ओर से भी पंजाब में बाढ़ पीडि़तों को कुछ नहीं दिया गया, जो निंदनीय और निराशाजनक है। पीएम नरेंद्र मोदी की तरह ही सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह भी झूठे वादे कर रहे हैं, जिससे लोगों में आक्रोश है।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि बाढ़ पीड़ितों को सहयोग करने की बात दूर अब तो राज्य में सड़क, बिजली, शुद्ध पानी के लिए तरसना पड़ रहा है। इस अवसर पर सोनू कुमार गुप्ता, निलेश तिवारी, गोलू, सोनू पासवान, अमन सिंह व अन्य उपस्थित रहे।
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें