Ludhiana weather Update: लुधियाना में रात के समय ठंड, सुबह के समय छाई हल्की धुंध
महानगर में रविवार सुबह 5 से 6 बजे के बीच एक बार फिर से हल्की धुंध देखने को मिली। इस दौरान अधिकतम तापमान भी 14 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा। लेकिन आठ बजे के बाद धुंध छंट गई और तापमान 17 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।
By Vipin KumarEdited By: Published: Sun, 25 Oct 2020 01:23 PM (IST)Updated: Sun, 25 Oct 2020 01:23 PM (IST)
लुधियाना, जेएनएन। महानगर में रविवार सुबह 5 से 6 बजे के बीच एक बार फिर से हल्की धुंध देखने को मिली। इस दौरान अधिकतम तापमान भी 14 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा। लेकिन आठ बजे के बाद धुंध छंट गई और तापमान 17 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।
हालांकि मौसम वैज्ञानिकों के पूर्वानुमान के अनुसार रविवार को दिन में तेज धूप रहेगी। जिससे तापमान 32 डिग्री तक पहुंचेगा। दूसरी तरफ मौसम वैज्ञानिकों की माने तो नवंबर के पहले सप्ताह के बाद से सर्दी जोर पकड़ेगी। दिन और रात के तापमान और गिरेगा। इस बार अधिक ठंड पड़ सकती है। इस बार ठंड भी समय से पहले आई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें