Move to Jagran APP

Punjab Politics: सीएम चन्नी और नवजोत सिद्धू कांग्रेस वर्करों को करेंगे बूस्ट, लुधियाना में एक मंच पर होंगे साथ

Punjab Politics पंजाब में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद से अब तक चन्नी लगातार सूबे के लोगों की दिक्कतों का समाधान कर रहे हैं। बड़ी बड़ी राहतें दी जा रही हैं। इसकाे लेकर तैयारियां तेज हाे गई है।

By Vipin KumarEdited By: Published: Sun, 21 Nov 2021 11:33 AM (IST)Updated: Sun, 21 Nov 2021 11:33 AM (IST)
Punjab Politics: सीएम चन्नी और नवजोत सिद्धू कांग्रेस वर्करों को करेंगे बूस्ट, लुधियाना में एक मंच पर होंगे साथ
मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी व नवजाेत सिद्धू। (फाइल फाेटाे)

जागरण संवाददाता, लुधियाना। पंजाब में विधानसभा चुनावों का वक्त ज्यों ज्यों नजदीक आ रहा है। राजनीतिक दलों की गतिविधियां भी जाेर पकड़ रही हैं। सत्तापक्ष कांग्रेस भी अब चुनावी मोड में नजर आ रही है। सोमवार को पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी लुधियाना आ रहे हैं। उनके साथ पंजाब के प्रभारी हरीश चौधरी एवं पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू भी मंच साझा करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री पार्टी वर्करों को चुनावों के लिए बूस्ट करेंगे, उनको चुनावों में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करेंगे। साथ ही पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने को लेकर भी बात की जाएगी। इस दौरान मुख्यमंत्री वर्करों के साथ सीधे बातचीत करेंगे, उनकी समस्याएं भी समझेंगे।

loksabha election banner

इस दौरे की कामयाबी के लिए जिला कांग्रेस कमेटी ने पूरी ताकत झाेंक दी है। पंजाब में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद से अब तक मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी लगातार सूबे के लोगों की दिक्कतों का समाधान कर रहे हैं। बड़ी बड़ी राहतें दी जा रही हैं। साथ ही लोगों से नए नए वादे भी किए जा रहे हैं। चरणजीत सिंह चन्नी इससे पहले लुधियाना में प्रोग्रेसिव पंजाब के तहत इन्वेस्टर समिट में हिस्सा लेने के साथ साथ पंजाब कैबिनेट की बैठक भी कर चुके हैं। इसके अलावा शनिवार को ही वे लुधियाना के नजदीक श्री भैणी साहिब में पहुंचे थे। वहां पर नामधारी समुदाय के सतगुरु उदय सिंह के साथ मंत्रणा करके उनसे आर्शीवाद लिया था। सूबे में नामधारी समुदाय का भी खासा आधार है।

सीएम चरणजीत सिंह चन्नी का सोमवार को लुधियाना में गिल रोड स्थित दाना मंडी में वर्कर मिलनी का कार्यक्रम हैं। जिला कांग्रेस प्रधान अश्वनी शर्मा का कहना है कि दाना मंडी में समारोह के लिए तैयारियां अंतिम चरण में हैं। मुख्यमंत्री के साथ हरीश चौधरी एवं नवजोत सिंह सिद्धू भी होंगे। इसके अलावा कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु के अलावा जिले के तमाम विधायक भी मौजूद रहेंगे। इस समाराेह को लेकर कांग्रेस वर्करों में उत्साह है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.