क्लब ने शोभा सिंह स्कूल में लगाए 51 पौधे
शोभा सिंह पब्लिक स्कूल लुधियाना रोड में लॉयंस क्लब ने 51 पौधे लगाए।
जेएनएन, रायकोट : शोभा सिंह पब्लिक स्कूल लुधियाना रोड में लॉयंस क्लब ने 51 पौधे लगाए। इनमें मुख्य खुशबूदार फूलों के पौधे हैं। इस दौरान लॉयंस क्लब के प्रधान नवीन गर्ग व हीरालाल बंसल ने बताया कि सावन माह आने वाला है। अगर अभी से हम पौधे लगाने शुरू कर दें तो बरसात में यह जड़ पकड़ लेंगे। इससे पर्यावरण तंदुरुस्त हो जाएगा और इसका लाभ भी हमें और हमारी आने वाली पीढ़ी को मिलेगा। इसलिए लोगों को ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने चाहिए। उन्होंने कहा कि क्लब की पूरी कोशिश रहेगी कि शहर में ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाए जाएं। इसके लिए मुहिम शुरू करने पर भी विचार किया जा रहा है। वहीं प्रिसिपल कविता शर्मा ने क्लब के सभी मेंबरों का धन्यवाद किया। मौके पर हीरालाल बंसल, संदीप शर्मा, दीपक जैन, कपिल गर्ग, डॉ. एसएस संधू, बलदेव खुराना, कुलवंत सिंह, मुकेश गुप्ता, विनोद जैन राजू, केके शर्मा, डॉ. दुर्गेश शर्मा, डॉ. सुबोध गुप्ता, बीआर शर्मा, अनिल कुमार, चंद्रशेखर, विक्रमजीत बंसल व पवन कुमार उपस्थित रहे।
गुरु पूर्णिमा पर ग्यासपुरा शिव पार्क में पौधारोपण किया संसू, लुधियाना : भगवती मानव कल्याण संगठन शाखा के जिलाध्यक्ष मनोज बाजपेई द्वारा रविवार को गुरु पूर्णिमा पर पौधारोपण ग्यासपुरा शिव पार्क ईस्टमैन चौक के पास किया। इसमें इलाके के लोगों ने भरपूर सहयोग किया। पंचज्योति सिद्धाश्रम धाम ट्रस्ट के संस्थापक परमहंस योगीराज श्री शक्तिपुत्र महाराज मध्य प्रदेश जिला शहडोल ग्राम मऊ तहसील व्यवहारी के निर्देशानुसार यह कार्य किया। संगठन के कोषाध्यक्ष छत्रपाल, टीम प्रमुख अनिरुद्ध द्विवेदी, नागेंद्र मिश्रा, प्रचार मंत्री जयप्रकाश, सुरेश गिरी, वकील मुख्य रूप से उपस्थित रहे।