Move to Jagran APP

लॉकडाउन में घर की छत पर पेड़-पौधे लगा छात्र बिट्टू बना सबकी प्रेरणा, लुधियाना में यूं बढ़ रही हरियाली

ढंडारी खुर्द प्रेम नगर में रहने वाले बिट्टू कुमार ने ऑनलाइन पढ़ाई करने के साथ-साथ अपने घर के छत पर लॉकडाउन के बाद से ही पेड़ लगाने शुरू कर दिए थे। छह महीने बाद अब उसकी पूरी छत हरी-भरी नजर आ रही है।

By Pankaj DwivediEdited By: Published: Fri, 25 Sep 2020 05:18 PM (IST)Updated: Fri, 25 Sep 2020 05:18 PM (IST)
लॉकडाउन में घर की छत पर पेड़-पौधे लगा छात्र बिट्टू बना सबकी प्रेरणा, लुधियाना में यूं बढ़ रही हरियाली
लुधियाना के बिट्टू को देख आसपास के युवा भी पेड़-पौधे लगाने में जुट गए हैं।

लुधियाना [मनोज दुबे]। जिले में दिनों-दिन कोरोना वायरस का संक्रमण बढ़ता जा रहा है। लोग अब भी घरों से कम ही बाहर निकल रहे हैं। स्कूल-कॉलेज भी बंद हैं। इसी का फायदा उठाकर वार्ड-28 के ढंडारी खुर्द प्रेम नगर में रहने वाले बिट्टू कुमार ने ऑनलाइन पढ़ाई करने के साथ-साथ अपने घर के छत पर लॉकडाउन के बाद से ही पेड़ लगाने शुरू कर दिए थे। बिट्टू ज्ञान निकतेन स्कूल में सातवीं क्लास का छात्र है। छह महीने बाद अब उसकी पूरी छत हरी-भरी नजर आ रही है। बिट्टू अन्य लोगों के लिए भी प्रेरणा बन गया है। उसका यह प्रयास अब धीरे-धीरे रंग ला रहा है। आसपास के दर्जनों युवा भी अब अपने घर और आसपास पेड़-पौधे लगाने में जुट गए हैं।

loksabha election banner

ज्ञान निकेतन स्कूल के एमडी राकेश कुमार सिंह और प्रिंसिपल दीपू कुमार सिंह ने बताया केवल बिट्टू ने केवल अपने आवासीय परिसर को ही हरा-भरा नहीं किया बल्कि उसने लोगों को अपने-अपने क्षेत्र में हरियाली लाने के लिए भी प्रेरित किया है। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को इस दिशा में कार्य करना चाहिए। लोगों को अपने व्यस्त समय में से कुछ समय निकालकर पर्यावरण संरक्षण के लिए देना होगा। ऐसा करके ही हम पर्यावरण को बचा सकते हैं। प्रिंसिपल दीपू कुमार सिंह ने बताया कि स्कूल के बच्चे भी बड़ी संख्या में पेड़ पौधे लगा रहे हैं।

पौधे लगाने के बाद उसकी देखभाल भी करें

प्रिंसिपल दीपू कुमार ने कहा कि आजकल हर कोई व्यस्त है। किसी के पास पर्यावरण को बचाने के लिए समय नहीं है। इसीलिए पर्यावरण असंतुलित होता जा रहा है। इसे बचाने के लिए लोगों को जागरुक करना होगा। उन्होंने बताया कि जब दैनिक जागरण की ओर से पेड़-पौधे लगाने का अभियान चल रहा था, तब उन्होंने दो सौ के करीब पौधे लगाए थे। आज इन पौधों के कारण स्कूल हरा-भरा हो गया है। उन्होंने कहा कि वह अगले पांच साल तक सैकड़ों पौधे लगाएंगे। उन्होंने पौधे लगाने के बाद लगातार उनकी उचित देखभाल करने पर भी जोर दिया।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.