अस्पताल में दवाएं हुईं खत्म, सिविल सर्जन ने अफसरों काे लगाई फटकार
सिविल अस्पताल में व्यवस्था चरमरा गई है। अस्पताल में दवा खत्म है। इस बारे में सिविल सर्जन डाॅ. परविंदरपाल सिंह सिद्धू को मालूम हुआ तो उन्होंने अफसरों की क्लास ले ली1
जेएनएन, लुधियाना। सिविल अस्पताल में इलाज व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। अस्पताल में दवा से लेकर जांच किटें खत्म हैं। जांच किटों के खत्म होने की वजह से मरीजों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। उन्हें अस्पताल के बाहर जाकर जेब ढीली करनी पड़ रही है। सिविल अस्पताल में पिछले दो दिनों से सीरिंज की शार्टेज चल रही है। इस बारे में सिविल सर्जन डाॅ. परविंदरपाल सिंह सिद्धू को मालूम हुआ तो उन्होंने अफसरों की क्लास लगा डाली। उन्होंने अस्पताल की एसएमओ सहित दूसरे अफसरों को सिविल सर्जन कार्यालय बुलाया और उसके बाद शार्टेज को लेकर क्लास ली।
सिविल सर्जन ने कहा कि अस्पताल ने स्टाक शार्टेज की समस्या से निपटने को लेकर पहले से तैयारी क्यों नहीं की जाती। अस्पताल प्रबंधन शार्टेज आने से पहले उच्च अधिकारियों को सूचित क्यों नहीं करता। समय-समय पर डिमांड क्यों नहीं भेजी जाती। इसी वजह से आए दिन सिविल अस्पताल में कभी दवाओं की तो कभी जांच किटों की कमी आ रही है। उन्होंने सिविल अस्पताल के अफसरों को सख्त लिहाजे में कहा कि दोबारा से ऐसा नहीं होना चाहिए।
उन्होंने कहा कि शार्टेज की समस्या पर नजर रखने के लिए एक विशेष कमेटी गठित कर रहे हैं। जो अस्पताल में मौजूद हर तरह के सामान पर नजर रखेंगे। उन्होंने कहा कि अगर अस्पताल प्रबंधन अपनी व्यवस्था सुधार ले तो शार्टेज की समस्या कभी नहीं आएगी।
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप