बीसीएम के बच्चों ने ऑनलाइन मनाया वन महोत्सव
बीसीएम स्कूल चंडीगढ़ रोड के बच्चों ने ऑनलाइन वन महोत्सव मनाया।
जासं, लुधियाना :
बीसीएम स्कूल चंडीगढ़ रोड के बच्चों ने ऑनलाइन वन महोत्सव मनाया। इस दौरान स्कूल के इको क्लब के विद्यार्थियों ने विभिन्न गतिविधियों में हिस्सा लिया। पहली से तीसरी के छात्रों ने पुन: उपयोग के विचार को मजबूत करने के लिए वेस्ट कंटेनर्स में प्लांट शो प्रस्तुत किया। इसी तरह चौथी के छात्रों ने पोस्टर बनाकर पेड़ों के प्रति प्यार को दर्शाया। वहीं पांचवी के छात्र पर्यावरण रक्षक के रूप में सामने आए। छठी से आठवीं के छात्रों ने घरों में पौधे लगाए जिसकी फोटो वॉट्सएप ग्रुप पर भी शेयर की गई। इसके साथ ही इसी कक्षा के बच्चों ने पेड़ों की महत्ता के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए स्लोगन राइटिग कंपीटिशन में भाग लिया। बच्चों ने पर्यावरण संभाल के लिए संकल्प भी लिया। अंत में प्राचार्य डीपी गुलेरिया ने छात्रों को पर्यावरण की रक्षा करने के लिए प्रेरित किया। पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संभाल का संदेश जागरण संवाददाता, जगराओं : भाजपा के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के 119वें जन्मदिन की खुशी में मंडल प्रधान हनी गोयल की अगुवाई में 119 पौधे लगाए। बेसिक स्कूल में रात की रानी, गुलाब, नीम, कलियां के पौधे लगाने के दौरान भाजपा के जिला प्रधान गौरव खुल्लर ने कहा, जम्मू-कश्मीर की आजादी के लिए डॉ. मुखर्जी शहीद हो गए थे। मौके पर परमजीत सिंह पम्मा, जगदीश ओहरी, जसपाल बावा, सरजीवन बांसल, अमरजीत सिंह गोलू, प्रदूमन बांसल, जॉनसन मसीह, प्रिंसिपल सुधीर झांजी, कृष्ण कुमार, राजा वर्मा, अंकुश धीर, विवेक भारद्वाज, अभिषेक गर्ग, अमित सिघल, किम्मी वर्मा, दर्शनजीत सिंह सिद्धू, दर्शन सिंह गिल मौजूद थे।