घर के बाहर खेल रहे बच्चे को ले गया पिता
शहर के न्यू मॉडल टाउन इलाके में घर के बाहर खेल रहा साढ़े तीन साल का बच्चा गायब हो गया।
जागरण संवाददाता, खन्ना : शहर के न्यू मॉडल टाउन इलाके में घर के बाहर खेल रहा साढ़े तीन साल का बच्चा गायब हो गया। इसकी जानकारी मिलते ही मा की तबीयत बिगड़ गई और उसे अस्पताल ले जाना पड़ा। हालाकि, बाद में सीसीटीवी फुटेज से पता चला कि बच्चे का पिता ही उसे साथ ले गया है। पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा है। उधर, मा को लुधियाना के अस्पताल में रेफर किया गया है। पुलिस बच्चे और उसके पिता की तलाश में छापामारी कर रही है।
बच्चे के मामा रितेश कुमार ने बताया कि उसकी बहन रमिता रानी की शादी 2007 में बठिंडा के गोनियाना मंडी के रहने वाले सुखपाल सिंह के साथ हुई। उसकी बहन को तंग किया जाने लगा तो करीब तीन साल पहले वह बच्चों के साथ मायके आ गई। जुलाई में भी सुखपाल सिंह खन्ना आया ओर जबरन बच्चों को साथ ले जाने का प्रयास किया जिसकी उन्होंने थाना सिटी 2 में शिकायत भी की। बाद में समझौता हो गया था।
रितेश ने बताया कि शुक्रवार शाम करीब सात बजे उन्हें फोन आया कि घर के बाहर खेल रहे उनके भाजे को कोई सफेद रंग के एक्टिवा पर सवार व्यक्ति अपने साथ लेकर फरार हो गया। जाच के लिए जब उन्होंने आसपास के लगे सीसीटीवी खंगाले तो पता चला उनके दामाद ने ही बच्चो को उठाया है। इसकी शिकायत उन्होंने थाना सिटी 2 पुलिस को दी। एसएचओ रणदीप कुमार ने दो पुलिस कíमयों को शिकायतकर्ता के साथ भेजा ओर बठिंडा के गोनियाना में मध्यरात्रि सुखपाल सिंह के घर पर दबिश दी। लेकिन वहा पर न ही सुखपाल सिंह मिला। एसएचओ सिटी 2 रणदीप कुमार ने कहा कि बच्चे की मा ओर उसके ननिहाल की ओर से उन्हें दी गई शिकायत मिली है। जिसके आधार पर तुरंत कारवाई करते हुए पुलिस पार्टी को बताए पते पर भेजा गया था। मामले की जाच चल रही है।