लुधियाना में फैक्ट्री के ऑफिस पर चाेराें का धावा, नकदी व पासपोर्ट पर किया हाथ साफ
थाना हैबोवाल के अधीन चन्दर नगर इलाके में फैक्ट्री के ऑफिस में से नकदी एवं पासपोर्ट चोरी हुआ है। पुलिस ने सिविल लाइंस निवासी अश्वनी गोयल की शिकायत के आधार पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
लुधियाना। थाना हैबोवाल के अधीन चन्दर नगर इलाके में फैक्ट्री के ऑफिस में से नकदी एवं पासपोर्ट चोरी हुआ है। पुलिस ने सिविल लाइंस निवासी अश्वनी गोयल की शिकायत के आधार पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि वह 11 जनवरी को रात के समय अपनी फैक्ट्री को लॉक लगाकर घर चला गया। जब वह 12 जनवरी को सुबह करीब 9 बजे फैक्ट्री पहुंचा। तब उसने देखा कि अलमारी का लॉक टूटा हुआ था। जिसमे से नकदी, जरूरी दस्तावेज एवं एक पासपोर्ट चोरी हो चुके थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जाएगा, ताकि चोरों का कोई सुराग मिल सके।
फैक्ट्री में से पांच टन सरिया चोरी
उधर, थाना साहनेवाल के अधीन गांव उमैदपुर में फैक्ट्री में से लाखों की कीमत का पांच टन सरिया चोरी हुआ है। पुलिस ने प्रताप नगर निवासी करमजीत सिंह की शिकायत के आधार पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि उसकी चैन बनाने की फैक्ट्री है। फैक्ट्री में निर्माणधीन कार्य के लिए ईंटें, सीमेंट एवं सरिया रखा हुआ है। जब वह 12 जनवरी को सुबह फैक्ट्री गया। तब उसे पता चला कि फैक्ट्री में से लगभग पांच टन सरिया चोरी हो चुका था।
यह भी पढ़ें-10 ग्राम नशीले पाउडर समेत 2 काबू
संसू, श्री माछीवाड़ा साहिब। पुलिस द्वारा 10 ग्राम नशीले पाउडर समेत 2 व्यक्तियों कुलवंत सिंह और जसविंदर सिंह को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। थाना मुखी प्रकाश मसीह ने बताया कि पुलिस की तरफ से गढ़ी तरखाणां नहर पुल पर नाकाबंदी की हुई थी कि मोटरसाइकिल सवार 2 व्यक्तियों को जांच के लिए रोका तो वह संदिग्धावस्था में लौटने लगे। दोनों के पास से 5-5 ग्राम नशीला पाउडर बरामद हुआ। पुलिस की तरफ से दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
यह भी पढ़ें-लोहड़ी 2022ः रंग-बिरंगी पतंगों से पटा लुधियाना का आसमान, युवाओं ने छतों पर किया फिल्मी गीतों पर डांस