Move to Jagran APP

लुधियाना में महिला काे दहेज के लिए करते थे प्रताड़ित, ससुराल पक्ष के तीन लोगों के खिलाफ केस

शादी के कुछ समय बाद ही दहेज की मांग करना ससुराल के लाेगाें काे भारी पड़ गया। पुलिस ने इस मामले में विवाहिता को परेशान करने वाले तीन लोगों को नामजद किया है। पुलिस का कहना है कि केस की जांच की जा रही है।

By Vipin KumarEdited By: Published: Fri, 26 Feb 2021 03:08 PM (IST)Updated: Fri, 26 Feb 2021 03:08 PM (IST)
लुधियाना में महिला काे दहेज के लिए करते थे प्रताड़ित, ससुराल पक्ष के तीन लोगों के खिलाफ केस
विवाहिता को परेशान करने वाले ससुराल पक्ष के तीन लोगों को पुलिस ने नामजद किया। (फाइल फोटो)

लुधियाना, जेएनएन। शादी के कुछ समय बाद ही दहेज की मांग को लेकर विवाहिता को परेशान करने वाले ससुराल पक्ष के तीन लोगों को पुलिस ने नामजद किया है। आरोपितों के नाम विकासनगर चौड़ा बाजार निवासी  पति गौतम चड्ढा, ससुर अनिल चड्डा व सास शोभा चड्डा है। थाना वूमेन सेल की पुलिस ने आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है।

loksabha election banner

विवाहिता ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसकी शादी आरोपित के साथ दो 2018 में हुई थी। शादी को अभी कुछ समय ही बीता था। कि उन्होंने उसे और दहेज लाने की मांग को लेकर तंग परेशान करना शुरू कर दिया। जिनसे परेशान होकर उसने अपने परिवार को बताया। इसके बाद शिकायत थाना वूमेन सेल की पुलिस को दर्ज करवाई है। पुलिस ने फिलहाल मामला दर्ज कर आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आराेपिताें के खिलाफ जल्द कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें-कपड़ा खरीद कर दिया चेक बाउंस, मामला दर्ज

कपड़ा खरीद करने के बाद एक आरोपित ने उसकी रकम के बदले में चेक दिया जोकि बैंक में बाउंस हो गया। इसकी शिकायत पर थाना मोती नगर की पुलिस ने मामला दर्ज किया है। आरोपित का नाम अजीत विला कनाल रोड निवासी अंकित है। यह मामला पुलिस ने महावीर एनक्लेव बाड़ेवाल निवासी शम्मी कपूर के बयानों पर दर्ज किया है। शिकायतकर्ता ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि आरोपित ने उससे 10 लाख रुपये का कपड़ा खरीद किया था। इसकी रकम के बदले आरोपित ने उसे चेक दे दिया। जब उसने चेक बैंक में लगाया तो वह बाउंस हो गया। इस हुई धोखाधड़ी की शिकायत उसने मोती नगर पुलिस को दर्ज करवाई। पुलिस ने अपनी जांच पूरी की और आरोपित को नामजद कर लिया। फिलहाल पुलिस आरोपित की तलाश कर रही है।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.