जगराओं में गुरुद्वारा भहोई साहिब की प्रधानगी को लेकर दाे पक्षाें में झगड़ा, छह लाेगाें के खिलाफ केस
देहात के एक गांव में दाे पक्षाें में जमकर झगड़ा हुअा। घटना बुधवार की बताई जा रही है। अगवाड़ लोपो में गुरुद्वारा भहोई साहिब की प्रधानगी को लेकर हुए झगड़े में छह लोगों के खिलाफ थाना सिटी जगराओं में मुकदमा दर्ज हुआ।
जगराओं, (लुधियाना) जेएनएन। देहात के एक गांव में दाे पक्षाें में जमकर झगड़ा हुअा। घटना बुधवार की बताई जा रही है। जानकारी के अमुसार अगवाड़ लोपो में गुरुद्वारा भहोई साहिब की प्रधानगी को लेकर हुए झगड़े में छह लोगों के खिलाफ थाना सिटी जगराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
एएसआइ चमकौर सिंह को बलजिंदर सिंह ने शिकायत में बताया कि वह गुरुद्वारा भहोई साहिब में लंगर हाल से दरबार साहिब की ओर जा रहा था।इसी दौरान जसप्रीत सिंह, बलवीर सिंह, सुखदेव सिंह, जगविंदर सिंह, राजविंदर सिंह व बलविंदर सिंह (सभी वासी अगवाड़ लोपो) ने हमला कर दिया। मारपीट करते हुए आरोपित कह रहे थे कि इसे प्रधान बनने का बहुत शौक है इसलिए इसकी पिटाई कराे। पुलिस ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।
यह भी पढ़ें...चार साल का बच्चा लापता
लुधियाना, जेएनएन। जीवन नगर के एक घर से चार साल का बच्चा लापता हो गया। थाना फोकल प्वाइंट पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज करके छानबीन शुरू की है। हवलदार जसविंदर पाल को भगवंती देवी ने बताया कि 12 अक्टूबर की सुबह नौ बजे वो काम पर चली गई। उस समय चार वर्षीय बेटा विकास घर में ही था। दोपहर एक बजे जब खाना खाने के लिए घर आई, तो बेटा वहां नहीं था। उसे आशंका है कि किसी ने बेटे को बंधक बनाकर रखा है।