Move to Jagran APP

खेतों में पराली जलाने पर पुलिस हुई सख्त, 27 किसानों के खिलाफ मामला दर्ज Ludhiana News

खेतों में पराली जलाने वाले किसानों के खिलाफ पुलिस ने अभियान छेड़ रखा है। पुलिस किसानों के खिलाफ मामले दर्ज कर गिरफ्तार कर रही है।

By Sat PaulEdited By: Published: Sun, 10 Nov 2019 11:54 AM (IST)Updated: Sun, 10 Nov 2019 04:13 PM (IST)
खेतों में पराली जलाने पर पुलिस हुई सख्त, 27 किसानों के खिलाफ मामला दर्ज  Ludhiana News
खेतों में पराली जलाने पर पुलिस हुई सख्त, 27 किसानों के खिलाफ मामला दर्ज Ludhiana News

जगराओं/ लुधियाना, जेएनएन। पुलिस ने खेतों में पराली जलाने वाले किसानों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। दो दिन के अंदर लुधियाना में 27 किसानों के खिलाफ दर्ज किया है। सरकार के आदेशों काे दरकिनार कर अभी भी बहुत से किसान खेतों में खड़ी धान की पराली को आग लगाने से बाज नहीं आ रहे हैं। इसके चलते खेतीबाड़ी विभाग ने थानों में पर्चे दर्ज करने शुरू किए हैं।

loksabha election banner

थाना सदर पुलिस ने रविवार को पराली जलाने के आरोप में 7 किसान नामजद किए हैं। इन किसानों के खिलाफ धारा 188 के तहत केस दर्ज करके उनकी तलाश शुरू की है। एएसआइ परमजीत सिंह ने बताया कि आरोपितों की पहचान किला रायपुर निवासी जसवीर सिंह, जगमीत सिंह, हरजीत सिंह, गांव मेहमा सिंह वाला निवासी रिक्की सिंह, गांव आसी कलां निवासी दर्शन सिंह, बूटा सिंह तथा गांव जस्सोवाल निवासी नवजाेत सिंह के रूप में हुई। पुलिस ने पखोवाल ब्लॉक के गांव कालख में तैनात खेतीबाड़ी विभाग के अधिकारी व नोडल अफसर संतोष कुमार की शिकायत पर उनके खिलाफ केस दर्ज किया। अपने बयान में उसने बताया कि आरोपितों ने अपने खेतों में खड़ी पराली को आग लगा दी। ऐसा करके उन लोगों ने एनजीटी की हिदायतों व पंजाब सरकार के आदेश का उल्लंघन किया है। 

जिला के देहाती इलाकों की बात करें तो यहां पर पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर 20 किसानों के खिलाफ केस दर्ज किया है। इनमें से कुछ लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है। हालांकि इन किसानों को जमानत पर थाने से ही रिहा कर दिया गया।

पुलिस चौकी चौकीमान के प्रभारी एएसआइ गुरदीप सिंह ने सुखविंदर सिंह निावसी गांव पब्बियां के खिलाफ केस दर्ज किया। थाना सदर जगराओं में मामला दर्ज किया और उसे गिरफ्तार करके जमानत पर छोड़ दिया गया। पुलिस चौकी काउंके कलां के प्रभारी एएसआइ लखवीर सिंह ने अमरदीप सिंह और हरप्रीत सिंह निवासी गांव अखाड़ा के खिलाफ दर्ज किया। इसी तरह थाना सिधवांबेट से एएसआइ बहादुर सिंह ने कुलदीप सिंह निवासी सिधवांबेट के खिलाफ, थाना जोधां से एएसआइ सुखजीत सिंह ने हरपाल सिंह, भगवंत सिंह, महिंदर सिंह निवासी गांव पमाली के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर जमानत पर छोड़ दिया।

थाना सुधार से एसआइ विनोद कुमार ने अजीत सिंह और हरजीत सिंह निवासी गांव बुर्ज लिट्टां के खिलाफ थाना सुधार में मामला दर्ज किया। थाना सदर रायकोट से एएसआइ जसविंदर सिंह और एएसआइ सुखबेग सिंह ने भोला सिंह निवासी बसीयां और हरदेव सिंह निवासी गांव बिंजल के खिलाफ, एएसआइ जसविंदर सिंह ने चमकौर सिंह निवासी गांव तलवंडी राय के खिलाफ, थाना सिटी जगराओं से हवलदार परमजीत सिंह ने अलबेल सिंह निवासी कोठे राहलां के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार करके जमानत रिहा किया।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.