लुधियाना में लाकडाउन के दौरान खोल रखी थी दुकानें, पुलिस ने 7 लोगों के खिलाफ किया मामला दर्ज
लुधियाना में लाकडाउन में भी अपनी दुकानें शराब के ठेके व ऑफिस खोल कर सरकारी आदेशों की उल्लंघना करने के मामलों में पुलिस ने 7 मामले दर्ज किए हैं। पुलिस ने सभी मामलों में जांच शुरू कर दी है।
लुधियाना, जेएनएन। लाकडाउन में भी अपनी दुकानें, शराब के ठेके व ऑफिस खोल कर सरकारी आदेशों की उल्लंघना करने के मामलों में पुलिस ने 7 मामले दर्ज किए हैं। पहले मामले में थाना दरेसी की पुलिस ने अपनी हेयर कटिंग की दुकान खोल कर सरकारी आदेशों की उल्लंघना करने के आरोप में दौलत कॉलोनी निवासी रंगीला हेयर कटिंग के मालिक पर मामला दर्ज किया है। वहीं थाना दरेसी की पुलिस ने हेयर सैलून खोलकर सरकारी आदेशों की उल्लंघन करने के आरोप में संतोख नगर निवासी सनी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। तीसरे मामले में थाना बस्ती जोधेवाल की पुलिस ने वाइन शॉप खोल कर लॉकडाउन के समय आदेशों की उल्लंघना कर रहे इंग्लिश वाइन शॉप गगनदीप कॉलोनी के अज्ञात कारिदों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
थाना डिवीजन नंबर तीन की पुलिस ने संत स्वीट शॉप खोलकर आदेशों की उल्लंघन करने वाले बलविंदर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। वहीं थाना डिवीजन नंबर तीन की ही पुलिस ने दुकान खोल कर सामान बेच रहे शिंगार सिनेमा रोड निवासी रमेश कुमार के खिलाफ मामला दर्ज किया है। थाना शिमलापुरी की पुलिस ने न्यू जनता नगर के इलाके में अपनी दशमेश डेयरी खोलकर बैठे डाबा रोड शिमलापुरी निवासी जसपाल सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
वहीं अपना ऑफिस खोल कर ग्राहकों को अटेंड कर रहे एक व्यक्ति पर थाना मॉडल टाउन पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार आरोपित जतिंदर सिंह पासपोर्ट दफ्तर के नजदीक अपना ऑफिस खोल कर लोगों को अटेंड कर रहा था। सूचना मिलने पर वहां छापामारी की गई और आरोपित को नामजद किया गया।
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें