लुधियाना में दहेज उत्पीड़न के मामले में पति व सास के खिलाफ मामला दर्ज, फरार आरोपितों की तलाश में जुटी पुलिस
लुधियाना में दहेज उत्पीड़न के मामले में पुलिस ने पति व सास के खिलाफ केस दर्ज करके उनकी तलाश शुरू की है। पुलिस ने गांव बुड्ढेवाल निवासी जसपाल कौर की शिकायत पर उनके खिलाफ केस दर्ज किया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
लुधियाना, जेएनएन। लुधियाना में दहेज की मांग को लेकर विवाहिता का शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न करने के आरोप में थाना वूमेन पुलिस ने पति व सास के खिलाफ केस दर्ज करके उनकी तलाश शुरू की है। एएसआइ रणजीत सिंह ने बताया कि आरोपितों की पहचान एटीआइ कालेज के पीछे गुरु अंगद देव कालोनी की गली नंबर 6 निवासी सतबीर सिंह तथा उसकी मां सुरिंदर कौर के रूप में हुई।
पुलिस ने गांव बुड्ढेवाल निवासी जसपाल कौर की शिकायत पर उनके खिलाफ केस दर्ज किया। अपने बयान में उसने बताया कि मई 2013 में उसकी शादी आरोपित के साथ हुई थी। शादी के कुछ ही समय के बाद और दहेज लाने की मांग को लेकर आरोपितों ने उसे मानसिक व शारीरिक तौर पर प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। जिसके चलते उसे पुलिस की शरण में जाना पड़ा। रणजीत सिंह ने कहा कि आरोपितों के ठिकाने पर दबिश दी गई है। मगर वो फरार हो गए।
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें