लुधियाना में इलाज के बहाने बुला दोस्त की पत्नी से छेड़छाड़ व शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डाला, आरोपित नामजद
लुधियाना के गांव मोही निवासी व्यक्ति ने अपने दोस्त को इलाज के बहाने बुला कर उसे नशीली दवा पिला दी। उसकी बेहोशी का फायदा उठा कर आरोपित ने उसकी पत्नी के साथ अश्लील छेड़छाड़ की और शारीरिक संबंध बनाने के लिए दवाब डाला।
लुधियाना, जेएनएन। लुधियाना के गांव मोही निवासी व्यक्ति ने अपने दोस्त को इलाज के बहाने बुला कर उसे नशीली दवा पिला दी। उसकी बेहोशी का फायदा उठा कर आरोपित ने उसकी पत्नी के साथ अश्लील छेड़छाड़ की और शारीरिक संबंध बनाने के लिए दवाब डाला। अब थाना सदर पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज करके उसकी तलाश शुरू की है। एएसआइ सुरजीत कुमार ने बताया कि उसकी पहचान गांव मोही निवासी इकबाल सिंह के रूप में हुई। पुलिस ने बटाला के गांव सारचून निवासी 27 वर्षीय महिला की शिकायत पर उसके खिलाफ केस दर्ज किया।
अपने बयान में उसने बताया कि उसके पति को शारीरिक संबंध बनाने में समस्या आ रही थी। उसके पति ने जब आरोपित से इसके बारे में बात की तो उसने दवा दिलाने का झांसा देकर दोनों को लुधियाना के पखोवाल रोड स्थित ओमेक्स फ्लैट्स में बुला लिया। वो दोनों 31 मार्च की शाम 6.30 बजे वहां पहुंचे। आरोपित ने उसके पति को नशीली दवा पिला दी। जिसे पीते ही वो बेहोश हो गए। उसकी बेहोशी का फायदा उठाते हुए आरोपित ने पीड़िता को पकड़ लिया। किसी तरह से शोर मचा कर महिला ने उसे खुद से अलग किया वहां से भाग निकली।
एसएचओ जगदेव सिंह ने कहा कि पहले दोनों परिवारों के बीच समझौते की बात चल रही थी। मगर जब कोई बात नहीं बनी तो पीड़िता ने मंगलवार पुलिस के पास शिकायत दर्ज करा दी। जिसके बाद केस दर्ज कर लिया गया। आरोपित गांव में खेतीबाड़ी का काम करता है। उसके ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। जल्दी ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें