रंजिशन मारपीट करने के आरोप में 10 लोगों पर केस
अलग-अलग स्थानों पर रंजिशन हुई मारपीट की दो घटनाओं में पुलिस ने 10 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
जागरण संवाददाता लुधियाना : अलग-अलग स्थानों पर रंजिशन हुई मारपीट की दो घटनाओं में पुलिस ने 10 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
थाना लाडोवाल पुलिस ने गांव फागला निवासी गुरविदर सिंह की शिकायत पर उसी गांव में रहने वाले अमनप्रीत सिंह, गुरजंट सिंह, सुल्तान सिंह तथा गांव इस्सेवाल निवासी हैप्पी के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस को उसने बताया उसके चाचा के घर के सामने सरकारी बेंच लगा हुआ है। आरोपित अकसर वहां आकर बैठते और गालियां देते हैं। वह उन्हें ऐसा करने से रोकता है। उसी बात की रंजिश रखते हुए 25 अक्टूबर की रात 8:30 बजे जब वह काम से छुट्टी कर गांव लौट रहा था तो आरोपितों ने रास्ते में उसे घेर कर उसके साथ मारपीट की उसे घायल करने के बाद जान से मारने की धमकियां देते हुए फरार हो गए।
उधर, थाना डिवीजन नंबर छह पुलिस ने प्रभात नगर निवासी राहुल सिंह बिष्ट की शिकायत पर कट्टा, काकू, मोनू, राहुल तथा उनके दो अज्ञात साथियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। उसने बताया कि आरोपितों की उसके दोस्त नवनीत पांडे के साथ रंजिश चल रही है। 25 अक्टूबर की शाम सात बजे वह, नवनीत पांडे, विकास सुमित और गांधी प्रताप चौक की तरफ जा रहे थे। वहां पर आए आरोपितों ने तेजधार हथियारों से उन पर हमला कर घायल कर दिया। फिर आरोपित उन्हें जान से मारने की धमकियां देते हुए फरार हो गए।