मारपीट की चार घटनाओं में 32 लोगों पर केस
शहर के विभिन्न इलाकों में मारपीट की चार घटनाओं में पुलिस ने 32 लोगों के खिलाफ चार केस दर्ज किए हैं।
जागरण संवाददाता, लुधियाना : शहर के विभिन्न इलाकों में मारपीट की चार घटनाओं में पुलिस ने 32 लोगों के खिलाफ चार केस दर्ज किए हैं।
थाना डिवीजन नंबर सात पुलिस ने ताजपुर रोड की ईडब्ल्यूएस कॉलोनी निवासी धरमिदर की शिकायत पर उसी इलाके में रहते बिदर, उसके पिता, रॉकी, काला, लल्लू और 20 अज्ञात साथियों पर केस दर्ज किया। उसने बताया कि 5 सितंबर की रात रंजिश के चलते आरोपितों ने उनके घर में घुस कर उसे तथा पत्नी टिमे को हॉकी से पीटा।
इसी तरह थाना दुगरी पुलिस ने न्यू शाम नगर निवासी मोनू कुमार की शिकायत पर एसबीएस नगर निवासी अमनदीप सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया। पीड़ित ने बताया कि 7 सितंबर को वह भाई विजय और मां सरस्वती को बीआरएस नगर डॉक्टर के पास छोड़कर गया था। उसी दौरान रास्ते में मिले आरोपित ने पैसों के लेन-देन की रंजिश में उस पर दात से हमला कर दिया। मोनू को डीएमसी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
इसके अलावा थाना हैबोवाल पुलिस ने हैबोवाल के बल्लोके रोड स्थित ग्रीन एवेन्यू निवासी भूपेश बांसल की शिकायत पर उसी इलाके में रहने वाले वीरभान शर्मा के खिलाफ केस दर्ज किया। उसने बताया कि आरोपित अपना मकान बनाने के लिए टिप्पर से सामान मंगवा रहा है जिससे गली टूट रही है। उसने जब उसे छोटे वाहन पर सामान मंगवाने के लिए कहा तो आरोपित ने उस पर हमला कर घायल कर दिया। मवेशियों को मारने का विरोध किया तो महिला का गला दबाया
थाना साहनेवाल पुलिस ने गांव जसपाल बांगड़ निवासी महिला माणी की शिकायत पर शहर के कर्मजीत नगर निवासी याकूब, रफीक, मामसेन, सोनू, काका तथा जतून के खिलाफ केस दर्ज किया। महिला ने बताया कि पहले आरोपितों ने उसके मवेशियों को पीटा। जब उसने विरोध किया तो उन लोगों ने कपड़े से उसका गला दबाकर उसे जमीन पर फेंक दिया। लाठियों से मारपीट कर घायल करने के बाद वे फरार हो गए।