कार नहर में गिरी, एक ही परिवार के छह बहे
लुधियाना के माछीवाड़ा के पास एक कार सरहिंद नहर में गिर गई। इससे एक ही परिवार के सात लोग बह गए। उनमें एक व्यक्ति काे बचा लिया गया, लेकिन तीन महिलाओं सहित छह लाेग नहर की तेज धारा में बह गए। इनमें एक का शव बरामद कर लिया गया।
जागरण संवाददाता, लुधियाना। जिले में माछीवाड़ा के पास एक कार के सरहिंद नहर में गिर जाने से एक ही परिवार की तीन महिलाअों सहित सात लाेग बह गए। एक व्यक्ति को बचा लिया गया। एक महिला का शव नहर से बरामद कर लिया गया है। दो महिलाअों व तीन बच्चों के श्ाव अभी नहीं मिले हैं। दुर्घटना के शिकार लाेग हरियाणा के अंबाला और कुरूक्षेत्र जिले के लाडवा के रहनेवाले थे। हादसे कोहरा के कारण हुआ।
हादसे के शिकार लाेगों में तीन महिलाएं आैर तीन बच्चे, सभी हरियाणा के अंबाला व लाडवा के निवासी
दुर्घटना माछीवाड़ा से तीन किलोमीटर दूर राहों गांव के पास हुई। हादसा सुबह करीब पौने सात बजे हुई। जानकारी के अनुसार, अंबाला का दलवीर सिंह माछीवाड़ा के पास तलखाना गांव में एक शादी समारोह में आया था। उसके साथ पत्नी, उसकी दो सालियां और तीन बच्चे थे।
सोमवार सुबह दलवीर परिवार के साथ अल्टो कार से वापस अंबाला लौट रहा था। जब वे राहों गांव के पास पहुंचे तो षने कोहरे के कारण उनकी कार सरहिंद नहर में गिर गई। आसपास के लोगों ने कार के गिरने और उसमें सवार लोगों की चीख सुनी तो घटनास्थल की ओर दाैड़े। वे जब तक कुछ कर पाते छह लोग नहर की तेज धारा में बह चुके थे। लोगों ने दलवीर काे सुरक्षित निकला लिया, लेकिन उसकी पत्नी, दोनों सालियां और तीन बच्चे बह गए।
तलाशी के दौरान एक महिला का शव कुछ दूरी पर बरामद कर लिया गया। दलवीर की पत्नी, एक साली और तीन बच्चो का अभी पता नहीं चल पाया है। दलवीर अभी बेहोशी की हालत में है। पुलिस और लोगों ने नहर में तलाशी अभियान चला रखा है। कार को नहर से बाहर निकाल लिया गया है।