Move to Jagran APP

लुधियाना के खन्ना में कैबिनेट मंत्री आशु व कोटली ने की धान खरीद की शुरुआत, बोगस बिलिंग को लेकर आढ़तियों व किसानों को चेताया

लुधियाना में एशिया की सबसे बड़ी अनाज मंडी खन्ना में धान की सरकारी खरीद रविवार को शुरू हो गई। मंत्री आशु व गुरकीरत कोटली ने इसका उद्घाटन किया। आशु ने धान की खरीद में देरी को केंद्र सरकार का नादिरशाही हुक्म बताया।

By Vinay KumarEdited By: Published: Sun, 03 Oct 2021 02:19 PM (IST)Updated: Sun, 03 Oct 2021 02:19 PM (IST)
खन्ना में धान खरीद की शुरुआत करवाते हुए कैबिनेट मंत्री आशु व कोटली के साथ अन्य।

खन्ना [सचिन आनंद]। लुधियाना में एशिया की सबसे बड़ी अनाज मंडी खन्ना में धान की सरकारी खरीद रविवार को शुरू हो गई। इसका उद्धघाटन पंजाब सरकार के दो मंत्रियों खाद्य व आपूर्ति मंत्री भारत भूषण आशु और उद्योग मंत्री गुरकीरत सिंह कोटली ने किया। आशु ने धान की खरीद में देरी को केंद्र सरकार का नादिरशाही हुक्म बताते हुए कहा कि ऐसे फैसलों से पहले राज्यों की भी राय लेनी चाहिए। फसल को लेकर हर राज्य के अलग हालात होते हैं। आशु ने कहा कि केंद्र का फैसला गलत था। उसकी बैक ग्राउंड में कौन था, यह सामने आ जएगा। उन्होंने इशारों इशारों में हरियाणा की मनोहर लाल खट्टर को इसके लिए जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि केंद्र सरकार को डीओ भेजने वाले सीएम की अपनी तैयारी नहीं थी। उसका खामियाजा पंजाब को भुगतना पड़ता है।

loksabha election banner

बोगस बिलिंग को लेकर आढ़तियों, किसानों को चेताया

आशु ने अन्य राज्यों से धान आने और बोगस बिलिंग के मुद्दे पर आढ़तियों और किसानों को चेताया। उन्होंने कहा कि कल कोई भी मंत्री हो सकता है, पर आपका यही व्यापार है। केंद्र सरकार सख्त है, अगर गलत हुआ तो उन्हें मौका मिलेगा। इससे पंजाब का अक्स खराब होगा। आशु ने आगे कहा कि सीबीआई पहले बार पंजाब में एंटर हुई। हमारे बीच भी काली भेड़ें है, तभी ऐसा हुआ। किसान किसी और कि फसल की पेमेंट अपने खाते में नहीं आने दें।

जरूरत पड़ने पर बढाएंगे मंडियां

आशु ने कहा कि किसी तरह की समस्या नहीं आने दी जाएगी। कैश क्रेडिट लिमिट तैयार है। अगर जगह की कमी आई तो मंडियां बढ़ाएंगे। शैलर ले लेंगे। पर समस्या नहीं आने देंगे। आशु ने मजाक में कहा कि सीएम चाहते थे कि मोरिंडा से खरीद शुरू हो। पर खन्ना मंडी के बिना मजा नहीं आता। इसलिए वे यहां आ गए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.