Move to Jagran APP

लुधियाना में कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु ने किया दास्तां-ए-लुधियाना पुस्तक का विमोचन

लुधियाना जामा मस्जिद के नायब शाही इमाम मौलाना मोहम्मद उस्मान रहमानी की ने लुधियाना के इतिहास पर लिखी गई ऐतिहासिक पुस्तक दास्तां-ए-लुधियाना का विमोचन शनिवार को किया। इसके लिए सतीश चंद्र धवन(एससीडी) सरकारी कालेज के साहिर आडिटोरियम में कार्यक्रम आयोजित किया गया था।

By Rohit KumarEdited By: Published: Sat, 13 Mar 2021 03:39 PM (IST)Updated: Sat, 13 Mar 2021 03:39 PM (IST)
लुधियाना में कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु ने किया दास्तां-ए-लुधियाना पुस्तक का विमोचन
लुधियाना के इतिहास पर लिखी गई ऐतिहासिक पुस्तक दास्तां-ए-लुधियाना का विमोचन शनिवार को किया।

लुधियाना, जेएनएन। लुधियाना जामा मस्जिद के नायब शाही इमाम मौलाना मोहम्मद उस्मान रहमानी की ओर से लुधियाना के इतिहास पर लिखी गई ऐतिहासिक पुस्तक दास्तां-ए-लुधियाना का विमोचन शनिवार को किया गया। सतीश चंद्र धवन(एससीडी) सरकारी कालेज के साहिर आडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशू ने इसे विमोचित किया। इस दौरान शाही इमाम मौलाना हबीब उर रहमान सानी लुधियानवी, शहीद भगत सिंह के भतीजे अभय सिंह, मेयर बलकार सिंह संधू, गुरूद्वारा दुख निवारण साहिब से प्रितपाल सिंह पाली भी शामिल हुए।

loksabha election banner

कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशू ने कहा कि यह किताब पंजाब राज्य और विशेषकर जिला लुधियाना के शहीदों के जीवन के बारे में अवगत कराएगी। उन्होंने कहा कि इस विषय के बारे में पहली पुस्तक में 1857 से 1947 तक जंग-ए-आजादी में लुधियानावासियों के ब्यौरे शामिल हैं। भारत भूषण आशू ने कहा कि ऐसी किताबें हमारे, विशेषकर युवाओं में राष्ट्रवाद और देशभक्ति के जज्बे को जिंदा रखने के लिए प्रेरित करेगी। विदेशी साम्राज्यवाद से छुटकारा दिलाने के लिए हमारे स्वतंत्रता सेनानियों को किन मुश्किलों का सामना करना पड़ा, युवाओं को बताने का कार्य करेगी।

किताब में क्या है खास

उक्त किताब में स्वतंत्रता सेनानियों के जीवन और कुर्बानियों के बारे में विस्तार से बताया गया है। इसमें शहीद करतार सिंह सराभा, सतगुरु राम सिंह, शहीद सुखदेव थापर के अलावा लुधियाना का इतिहास, लोधी किले का निर्माण, रेलवे स्टेशन का निर्माण, पहली बार बिजली कब आई, शहर में स्कूल कब बना, लुधियाना में तारकोल की सड़क कब बनी, म्यूंसिपल कमेटी कब बनी, शहर में पहला टेलीफोन कब आया जैसी अनेक जानकारियां दी गई हैं। इस दौरान मोहम्मद मुस्तकीम, योगेश हांडा, रमनजीत सिंह लाली, जसदेव सिंह, जतिंदर बेदी, कालेज प्रिंसिपल डा. धर्म सिंह संधू, अश्विनी भल्ला, संदीप पुरी आदि मौजूद रहे।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.