Move to Jagran APP

उद्योग विरोधी नीतियों के लिए पंजाब सरकार को कोसा

व्यापारियों ने कांग्रेस सरकार की उद्योग विरोधी नीतियों की आलोचना करते हुए कोसा गया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 22 Dec 2019 04:00 AM (IST)Updated: Sun, 22 Dec 2019 04:00 AM (IST)
उद्योग विरोधी नीतियों के लिए पंजाब सरकार को कोसा
उद्योग विरोधी नीतियों के लिए पंजाब सरकार को कोसा

जासं, लुधियाना : व्यापार बचाओ मोर्चा, अकालगढ़ मार्केट एसोसिएशन, व्यापार मंडल और अन्य व्यापारिक संगठनों की ओर से शनिवार को बैठक की गई। इसमें व्यापारियों ने कांग्रेस सरकार की उद्योग विरोधी नीतियों की आलोचना करते हुए कोसा गया।

prime article banner

व्यापारियों ने कहा कि मंदी के दौर में उन्हें समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, परंतु सरकार उद्योगपतियों और व्यापारियों को कोई राहत नहीं दे रही है। व्यापार बचाओ मोर्चा के अध्यक्ष गुरदीप सिंह गोशा ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने उद्योगों को पांच रुपये प्रति यूनिट बिजली, इंस्पेक्टर राज को समाप्त करने, भ्रष्टाचार खत्म करने सहित कई वादे किए लेकिन एक भी पूरा नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि उद्योगपतियों और व्यापारियों को सरकारी कार्यालयों में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। अधिकारी छापामारी के नाम पर उनसे रिश्वत मांगते हैं। मुख्यमंत्री, उद्योग मंत्री को उद्योगपतियों और व्यापारियों के अस्तित्व की कोई चिता नहीं है।

अकालगढ़ मार्केट एसोसिएशन के अध्यक्ष अरविदर सिंह टोनी, व्यापार मंडल लुधियाना के अध्यक्ष अरविदर सिंह मक्कड़, गुरिदर सिंह जॉली और बलविदर सिंह भुल्लर ने कहा कि सरकार ने व्यापारियों और उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने के लिए औद्योगिक नीतियां बनाने की घोषणा की लेकिन कोई भी राहत नहीं दी गई। बिजली बोर्ड, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, उद्योग विभाग, नगर निगम सहित विभिन्न विभाग केवल व्यापारियों को परेशान करते हैं। उन्होंने पंजाब सरकार को व्यापारियों से सुझाव लेकर कुछ नीतियां बनाने की मांग की। बैठक में ये भी रहे मौजूद

बैठक में जसबीर सिंह जस्सी, मनिदरपाल सिंह मिड्ढा, दलजीत सिंह बिल्ला, गगनदीप सिंह रिक्की, जतिदर सिंह रिकू, बलविदर सिंह छाबड़ा, हरप्रीत सिंह अनमोल, परमजीत सिंह गोल्डी, बलविदर सिंह, इंद्रपाल सिंह, हरविदर सिंह बंगा, बंटी, गगनप्रीत सिंह जिमी, कमलदीप सिंह सेठी, रमन, खुशजीत सिंह, जसबीर सिंह ज्योति मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.