Move to Jagran APP

Dengue Cases: भाजयुमो ने घेरा लुधियाना नगर निगम कार्यालय, डेंगू-मलेरिया के बढ़ते मामलाें काे लेकर जताया विराेध

Dengue Cases in Ludhiana जिले के सभी अस्पतालों में डेंगू के मरीज भर्ती हैं और अगर किसी डाक्टर के क्लिनिक में जाओ तो उन में भी हर दूसरा मरीज डेंगू का ही पाया जाएगा। जनता बहुत दुखी है।

By Vipin KumarEdited By: Published: Thu, 21 Oct 2021 03:52 PM (IST)Updated: Thu, 21 Oct 2021 03:52 PM (IST)
Dengue Cases: भाजयुमो ने घेरा लुधियाना नगर निगम कार्यालय, डेंगू-मलेरिया के बढ़ते मामलाें काे लेकर जताया विराेध
भारतीय जनता युवा मोर्चा ने निगम जाेन-ए के बाहर किया प्रदर्शन। (जागरण)

जागरण संवाददाता, लुधियाना। Dengue Cases in Ludhiana: भारतीय जनता युवा मोर्चा ने निगम जाेन-ए के बाहर डेंगू मलेरिया के बढ़ते मामलों के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस रोष प्रदर्शन की अगुवाई भाजयुमो जिला अध्यक्ष कुशाग्र कश्यप ने की। इस मौके पर भाजयुमो कार्यकर्ता अपने साथ पीपनी लेकर आये थे। कुशाग्र कश्यप ने कहा कि डेंगू की बीमारी हर साल इन्हीं दिनों में आती है और हर साल की तरह इस साल भी लुधियाना के मेयर और कारपोरेशन कमिश्नर इस बार भी इस बीमारी को काबू करने में असफल रहे है।

loksabha election banner

जिले के सभी अस्पतालों में डेंगू के मरीज भर्ती हैं और अगर किसी डाक्टर के क्लिनिक में जाओ तो उन में भी हर दूसरा मरीज डेंगू का ही पाया जाएगा। जनता बहुत दुखी है और ऊपर से अगर डेंगू हो जाता है तो उसका इलाज भी महंगा पड़ता है। आम लोग तो खर्चे के मारे बीमार होने का भी नहीं सोच सकते। कश्यप ने कहा कि नगर निमग बिल्कुल भी फॉगिंग नहीं कर रही है और जहां कहीं भी फॉगिंग होती है वहां 20-30 दिनों बाद ही होती है, जिसे हफ्ते में दो दिन तो अवश्य ही होना चाहिए।

उन्होंने कहा कि मेयर व निगम तो जनता को जागरूक करने में भी असफल रहें हैं। निगम के पास सैनिटरी इंस्पेक्टर से लेकर निचले तबके तक के मुलाजिम हैं। मेयर व निगम तो हर वार्ड में एक टीम गठित करके हर घर हर गली का सर्वेक्षण कर सकतीं हैं। वहीं भाजपा जिला अध्यक्ष पुष्पिंदर सिंगल ने कहा की अगर 3 दिनों के भीतर शहर में फागिंग दिखनी शुरू ना हुई तो शहर में कांग्रेसी पार्षदों के घरों और दफ्तरों को घेरा जाएगा और अगर फिर भी समस्या का निवारण न हुआ ताे निगम दफ्तर को भाजपा लुधियाना ताला लगा देगी।

ये रहे माैजूद

इस अवसर पर जिला भाजपा महा मंत्री कंतेन्दु शर्मा, मन्नू अरोड़ा , भाजपा मंडल प्रधान हरीश सग्गड़ व यशपाल वर्मा , जिला भाजयुमो के उपाध्यक्ष जतिंदर गोरयन, दीपक जोहर, अभिषेक सिंगल, कपिल कत्याल, वरुण गुप्ता, गौरव वर्मा , महा मंत्री अजिन्दर सिंह, सचिव रोहित बत्रा, सनी भाटिया, माणिक वर्मा, नीतीश धवन , भाजयुमो मंडल प्रधान अमित भाटिया, जगमोहन सिंह, पुनीत कनोजिया, राहुल कोशल, अनिलपाल, मनीष शर्मा, दिनेश कुमार व अन्य मोजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.