बठिंडा में भाजयुमो व किसान संगठन आमने-सामने, टकराव से बचने के लिए पुलिस ने 2 BJYM नेताओं को लिया हिरासत में
पंजाब के बठिंडा में प्रदर्शन कर रहे भाजयुमो नेता व किसान आमने सामने हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने मौका संभाला और टकराव की स्थिति से बचने के लिए दो भाजयुमो नेताओं को हिरासत में ले लिया।
जेएनएन, बठिंडा। पंजाब में सियासत पूरी तरह से गरमाई हुई है। राज्य सरकार द्वारा निजी अस्पतालों को कोरोना वैक्सीन बेचने के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) कार्यकर्ताओं ने रोष प्रदर्शन किया। इसी दौरान जब किसान संगठन भाजयुमो नेताओं का विरोध करने वहां पहुंचे तो पुलिस ने टकराव न हो इससे बचने के लिए भाजयुमो के प्रदेश सचिव आशुतोष तिवारी तथा जिला प्रधान संदीप अग्रवाल को हिरासत में ले लिया है।
यह भी पढ़ें-Punjab Farmers Protest: लुधियाना में किसानाें का BJP नेता भंडारी के घर के बाहर प्रदर्शन, सुरक्षा रही कड़ी
भाजपा नेताओं का विरोध
अभी किसान यूनियनों से जुड़े किसान धरनास्थल पर पहुंच गए हैं। वह भाजपा नेताओं का विरोध जता रहे हैं। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। किसान यूनियन के नेता वहीं धरने पर बैठ गए हैं। प्रदेश के अन्य जिलों में भी भाजपा नेताओं के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किए जा रहे हैं। गत दिवस मानसा में किसानों ने भाजपा नेता व राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन विजय सांपला का भी रास्ता रोक लिया था।
यह भी पढे़ं-लुधियाना के व्यापारी को युवती ले गई सहेली के घर, कपड़े उतार पहले बनाया Video फिर मांगे पांच लाख
मोहाली में किसानों ने केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश की कोठी का किया घेराव
वहीं, मोहाली में किसानों ने केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश की कोठी का घेराव किया। इस दौरान पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे। पूरा एरिया पुलिस छावनी में किया तबदील कर दिया गया है। पुलिस ने चार जगह बेरिकेटिंक करके किसानों को रोकने की कोशिश की, लेकिन किसान सोम प्रकाश की कोठी तक पहुंचने में हुए कामयाब हो गए। कोठी के बाहर धरना देकर नारेबाजी की जा रही है। किसानों की ओर कृषि कानून की काॅपियां जलाई जा रही है। सामे प्रकाश के खिलाफ किसान पहले भी प्रदर्शन कर चुके हैं।
यह भी पढ़ें-लुधियाना के फोकल प्वाइंट में अब दिखेगी हरियाली, केजे फोर्जिंग ने कूड़े का डंप पार्क में बदला