Move to Jagran APP

Farmers Protest: सांसद बिट्टू के बयान पर भड़के लुधियाना के भाजपाई, घर के सामने पुतला फूंक की नारेबाजी

Farmers Protest भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने घर के बाहर नारेबाजी की। भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भानु प्रताप की अगुआई में रोष मार्च निकाल बिट्टू के पुतला फूंका। गवनर्मेंट कॉलेज से बिट्टू के पुतले की शव यात्रा भी निकाली गई।

By Vipin KumarEdited By: Published: Wed, 30 Dec 2020 01:04 PM (IST)Updated: Wed, 30 Dec 2020 04:07 PM (IST)
Farmers Protest: सांसद बिट्टू के बयान पर भड़के लुधियाना के भाजपाई, घर के सामने पुतला फूंक की नारेबाजी
बुधवार काे भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने सांसद बिट्टू का पुतला फूंका। (जागरण)

लुधियाना, जेएनएन। Farmers Protest:  किसान आंदाेलन में लुधियाना के सांसद रवनीत बिट्टू की बयानबाजी के विराेध में बुधवार काे भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने घर के सामने प्रदर्शन किया। इससे पहले पुलिस ने बिट्टू के घर के बाहर भारी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात कर दिए हैं। पुलिस ने बिट्टू के घर की गली बंद कर दी है। भाजपा ने सांसद की गलत बयानबाजी को लेकर तल्ख तेवर अख्तियार कर लिए हैं। युवा मोर्चा के प्रधान भानु प्रताप का ऐलान किया कि बिट्टू के कार्यक्रमों का विरोध किया जाएगा।

loksabha election banner

लुधियाना में सांसद बिट्टू के खिलाफ शिकायत देते भाजपा नेता। (जागरण)

इस दाैरान भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने घर के बाहर नारेबाजी की। भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भानु प्रताप की अगुआई में रोष मार्च निकाल बिट्टू के पुतला फूंका। गवनर्मेंट कॉलेज से बिट्टू के पुतले की शव यात्रा भी निकाली गई। भाजपा ने रवनीत सिंह बिट्टू पर पंजाब का माहौल खराब करने की साजिश रचने का आरोप लगाया है। दिल्ली में जारी किसान आंदाेलन में बिट्टू कई दिन से डटे हुए हैं।

पुलिस कमिश्नर दफ्तर जाकर दी सांसद के खिलाफ शिकायत

भारतीय जनता पार्टी के जिला प्रधान पुष्पेंद्र सिंगल व अन्य सदस्यों ने पुलिस कमिश्नर दफ्तर जाकर सांसद रवनीत सिंह बिट्टू के खिलाफ शिकायत दी। बीजेपी ने मांग की है कि बिट्टू के खिलाफ पर्चा दर्ज किया जाए। भाजपा का आराेप है कि बिट्टू पंजाब के किसानाें काे भड़का रहे हैं।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.