Move to Jagran APP

पंजाब भाजपा अध्यक्ष अश्ननी शर्मा पर हमले का विराेध, लुधियाना में कार्यकर्ताओं ने काली पट्टियां बांध किया प्रदर्शन

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी शर्मा पर हाेशियारपुर में हुए हमले का विरोध में भाजपा की जिला इकाई ने मिनी सचिवालय में हुए प्रदर्शन में महासचिव जीवन गुप्ता की अध्यक्षता में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पहुंचे अाैर कैपिचन सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

By Vipin KumarEdited By: Published: Tue, 13 Oct 2020 02:55 PM (IST)Updated: Tue, 13 Oct 2020 02:55 PM (IST)
पंजाब भाजपा अध्यक्ष अश्ननी शर्मा पर हमले का विराेध, लुधियाना में कार्यकर्ताओं ने काली पट्टियां बांध किया प्रदर्शन
लुधियाना में पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता। (जेएनएन)

लुधियाना, जेएनएन। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी शर्मा पर हाेशियारपुर में हुए हमले का विरोध में भाजपा की जिला इकाई ने मिनी सचिवालय में प्रदर्शन कर विराेध जताया। प्रदेश महासचिव जीवन गुप्ता की अध्यक्षता में बड़ी संख्या में पहुंचे भाजपा पदाधिकारियाें व कार्यकर्ताओं ने पंजाब सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

loksabha election banner

वक्ताओं ने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह पर गुंडागर्दी को शह देने का आरोप लगाते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी ऐसे किसी भी दबाव में आने वाली नहीं है। प्रदेश सरकार अपनी नाकामियों से ध्यान हटाने के लिए ऐसे षडयंत्र रच रही है, जिससे प्रदेश का माहौल खराब करने का प्रयास चल रहा है।

भाजपा ऐसी किसी भी साजिश को कामयाब नहीं होने देगी। प्रदर्शनकारियों ने अश्विनी शर्मा पर हमला करने वालों को तुरंत गिरफ्तार करने व सख्त सजा दिलवाने की मांग भी की। वक्ताओं ने कहा कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पर हमला करने वाले किसान नहीं हो सकते। यह कथित ताैर पर कांग्रेस

 

ओं की साजिश है। 

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.