चुनाव में मिली जीत पर भाजपाइयों ने बांटे लड्डू
जागरण संवाददाता, खन्ना : भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने सोमवार को गुजरात व हिमाचल प्रदेश विधान सभा च
जागरण संवाददाता, खन्ना : भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने सोमवार को गुजरात व हिमाचल प्रदेश विधान सभा चुनावों में पार्टी की शानदार जीत का जश्न मनाया। शहर के ललहेड़ी रोड चौक में ढोल की थाप पर भंगड़ा डाला गया और लड्डू बांटे गए। पार्टी के जिला प्रधान बिक्रमजीत ¨सह चीमा और युवा भाजपा के प्रदेश महासचिव अनुज छाहड़िया ने गुजरात व हिमाचल की जीत को भाजपा की विकास की नीति पर जनता की मोहर बताया। उन्होंने कहा कि राहुल ने प्यार की राजनीति करने का बयान दिया, लेकिन भाजपा ने युवराज को पार्टी का राजा बनने पर ये तोहफा देकर प्यार की राजनीति का सबूत दिया है। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य संजीव धमीजा, इंडस्ट्री सैल को-कनवीनर पवन विज, जिला महासचिव रंजीत ¨सह हीरा, नगर सुधार ट्रस्ट के पूर्व चेयरमैन राजेश डाली, अजय सूद, खन्ना मंडल अध्यक्ष सुधीर सोनू, पार्षद सर्वदीप ¨सह कालीराव, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष मीनाक्षी विज, अशोक कुमार विज, बीर प्रकाश कपूर, सतीश शर्मा, रजनीश बेदी, जसपाल लोटे, डा. सोमेश बत्ता, अमृत लाल लटावा, देवी प्रसाद शाही, गुलशन शर्मा, डॉ. कांसल, बबला मेहता भी मौजूद थे।