CAA के समर्थन में भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा, कांग्रेस पर लोगों को भ्रमित करने का लगाया आरोप
यात्रा के दौरान भाजपाइयों ने सीएए के समर्थन में नारेबाजी की और लोगों को इसके प्रावधानों के बारे में बताया। यह रैली राष्ट्रीय युवा दिवस को समर्पित की गई।
लुधियाना, जेएनएन। देश में विरोधी दल जहां नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के खिलाफ माहौल खराब करने की साजिश रच रहे हैं, वहीं भाजपाइयों ने उन्हें जवाब देने के लिए सड़कों पर उतरना शुरू कर दिया। स्वामी विवेकानंद के जन्मदिवस पर भारतीय जनता युवा मोर्चा की अगुआई में भाजपाइयों ने तिरंगा यात्रा निकाली गई। इसका नेतृत्व भाजयुमो के जिला प्रधान महेश शर्मा ने किया।
यात्रा के दौरान भाजपाइयों ने सीएए के समर्थन में नारेबाजी की और लोगों को इसके प्रावधानों के बारे में बताया। यह रैली राष्ट्रीय युवा दिवस को समर्पित की गई। रैली सिविल अस्पताल से शुरू होकर माता रानी चौक तक गई। फिर वहां पर भाजपाइयों ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। इससे पहले रैली को भाजपा के जिला प्रधान जतिंदर मित्तल व पंजाब के कोषाध्यक्ष गुरदेव शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
गुरदेव शर्मा का कहना है कि सीएए के बारे में गलत प्रचार किया जा रहा है। सीएए किसी को देश से बाहर करने का नहीं बल्कि पड़ोसी तीन देशों के अल्पसंख्यकों को देश में नागरिकता देने के लिए बनाया गया है। उन्होंने कहा कि जो लोग दुष्प्रचार कर रहे हैं, वह पहले इस कानून को पढ़ लें और किसी को भ्रमित न करें।
हाथों तख्तियां और बैनर पकड़ किया लोगों को जागरूक
युवा मोर्चा के जिला प्रधान महेश शर्मा का कहना है कि रैली के जरिए लोगों को सीएए के प्रावधानों से समझाया गया। इसके लिए वर्करों ने हाथों में तख्तियां और बैनर पकड़े हुए थे। रैली में भाजयुमो के उपाध्यक्ष हर्ष शर्मा, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष कुषागर कश्यप, दमन कपूर, अमित नागी, अंकित सैनी, सिमरप्रीत चंडोक, प्रिंस बब्बर, सुरिंदर अग्रवाल, ललित चौहान, ¨प्रस भंडारी, जिला महासचिव रवि बत्रा, नवल जैन व अन्य उपस्थित रहे।
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें