विरोधियों के दुष्प्रचार को मात देगी भाजपा
भारतीय जनता पार्टी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गई है। पंजाब में भाजपा इस समय विरोधियों के निशाने पर है। इसका जवाब देने के लिए भाजपा ने अब अपनी टीमों को सक्रिय करना शुरू कर दिया है।
जागरण संवाददाता, लुधियाना :
भारतीय जनता पार्टी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गई है। पंजाब में भाजपा इस समय विरोधियों के निशाने पर है। इसका जवाब देने के लिए भाजपा ने अब अपनी टीमों को सक्रिय करना शुरू कर दिया है। भाजपा के अलग-अलग प्रकोष्ठ विरोधियों के दुष्प्रचार का जवाब देंगे और केंद्र सरकार की नीतियों से लोगों को अवगत करवाएंगे। जिला स्तर पर इसकी तैयारी शुरू कर दी है। लुधियाना में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष व भाजपा के प्रकोष्ठों के प्रभारी सुनील मौदगिल ने सभी प्रकोष्ठों के संयोजकों से बातचीत करना शुरू कर दिया है। सुनील मौदगिल ने कहा की भाजपा आज की तारीख में देश की सबसे बड़ी पार्टी है। चुनाव में हर एक प्रकोष्ठ की भूमिका अहम होती है। भाजपा अपने हर विग को ट्रेनिग देकर सशक्त करने में जुटी है। भाजपा के मीडिया सचिव डा. सतीश कुमार ने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव के लिए टीम वर्क से ही हम अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं। हम विरोधियों के दुष्प्रचार का जवाब देंगे। लोगों के सामने अपनी बात रखेंगे। इस अवसर पर सीनियर सिटीजन प्रकोष्ठ के विनोद कालिया, ट्रेड प्रकोष्ठ के हरकेश मित्तल, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ की रीता गुप्ता, विधि प्रकोष्ठ के केजी शर्मा, सीए प्रकोष्ठ के नीरज कलोत्रा भी मौजूद रहे।