Move to Jagran APP

लुधियाना के जगराओं में भाजपा ने लगाया योग शिविर, गौरव खुल्लर बोले- योग का इतिहास युगों से भारत की पृष्ठ भूमि से जुड़ा

लुधियाना के जगराओं में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भाजपा की तरफ से योग शिविर लगाया गया। जिला अध्यक्ष गौरव खुल्लर ने कहा कि 2014 में पहली बार हमारे देश के यशस्वी प्रधामंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयास से इसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनाया गया।

By Vinay KumarEdited By: Published: Mon, 21 Jun 2021 03:18 PM (IST)Updated: Mon, 21 Jun 2021 03:18 PM (IST)
लुधियाना के जगराओं में भाजपा ने लगाया योग शिविर, गौरव खुल्लर बोले- योग का इतिहास युगों से भारत की पृष्ठ भूमि से जुड़ा
योग शिविर में भाग लेते भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव खुल्लर व हनी गोयल सहित अन्य।

जगराओं, जेएनएन। लुधियाना के जगराओं में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भारतीय जनता पार्टी मंडल जगराओं की तरफ से मंडल अध्यक्ष हनी गोयल की अध्यक्षता में एक योग शिविर लगाया गया जिसमें जिला अध्यक्ष गौरव खुल्लर विशेष रूप में उपस्थित रहे। इस शिविर का संचालन भाजपा जिला उपाध्यक्ष जगदीश ओहरी ने किया। जिला अध्यक्ष गौरव खुल्लर ने कहा कि योग का इतिहास युगों से भारत की पृष्ठ भूमि से जुड़ा हुआ है और वर्ष 2014 में पहली बार हमारे देश के यशस्वी प्रधामंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयास से इसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनाया गया और लाखों लोगों ने इसका लाभ उठाया है।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि कोरोना के दौरान भी योग से कई लोगों ने बीमारी से निजात पायी। योग एक ऐसी क्रिया है जिससे शरीर का आत्मा से योग होता है। और आशा करता हूं कि भारत में ज्यादा से ज्यादा लोग योग को अपनाएं ताकि वो एक निरोग जीवन व्यतीत कर सकें। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष सतीश कालड़ा, जिला सचिव विवेक भारदवाज, ओबीसी मोर्चा के महादेव, युवा मोर्चा के डा. सूर्यकांत सिंगला, मंडल महामंत्री राजेश कुमार बॉबी, संजू अरोड़ा, मम्मु सिंगला, राजा के अलावा और भी कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.