जगराओं भाजपा ने फूंका पाकिस्तान सरकार का पुतला
भारतीय जनता पार्टी जगराओं ने जिला लुधियाना देहाती प्रधान गौरव खुल्लर, मंडल प्रधान राजा वर्मा, युवा मोर्चा के प्रधान अमित ¨सघल व लिगल सैल के संयोजक विवेक भारद्वाज के नेतृत्व पुलवामा में सीआरपीएफ के जवानों पर पाकिस्तान समर्थक आंतकवाद द्वारा जो क्ररतापूर्ण हमला किया गया है उसके विरोध में पाकिस्तान का पुतला फूंका गया है।
जासं, जगराओं : भारतीय जनता पार्टी जगराओं ने जिला लुधियाना देहाती प्रधान गौरव खुल्लर, मंडल प्रधान राजा वर्मा, युवा मोर्चा के प्रधान अमित ¨सघल व लीगल सैल के संयोजक विवेक भारद्वाज के नेतृत्व पुलवामा में जवानों पर पाकिस्तान समर्थक आतंकवाद द्वारा जो क्रूरतापूर्ण हमला किया गया है उसका विरोध किया गया।
रानी झांसी चौक में पाकिस्तान सरकार का पुतला फूंकते पाकिस्तान मुर्दाबाद, जैश ए मोहम्मद मुर्दाबाद व हाफिज सैय्यद मुर्दाबाद के नारे लगाए। इस मौके पर गौरव खुल्लर ने भाजपा वर्करों के साथ मिलकर पाकिस्तान के आतंकवादी संगठनों का पुतला फूंक प्रदर्शन भी किया। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में अभी तक के सबसे बड़े आतंकवादी हमले में शहीद हुए फौजी जवानों की घटना से जहां पूरे देश में रोष है। उन्होंने कहा कि आतंकवादी संगठनों जैश-ए-मोहम्मद व लश्कर-ए-तैय्यबा के खिलाफ कार्रवाई करके उनको खत्म किया जाए तभी इन फौजी जवानों की शहादत का बदला लिया जा सकता है। खुल्लर ने कहा कि भाजपा इस क्रूरतापूर्ण हमले की ¨नदा करती है और आने वाले दिनों में केंद्र सरकार एवं सेना इस हमले का मुंहतोड़ जवाब देगी। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को इस शर्मनाक हरकत का भयानक परिणाम भुगतना पड़ेगा। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी की ओर से दी चेतावनी पर कहा कि फौजी वीरों का खून ऐसे ही नहीं बहाया जाएगा, की सराहना की। इस मौके पर जगदीश ओहरी, परमजीत ¨सह पम्मा, मंडल प्रधान राजा वर्मा, पार्षद दर्शन ¨सह गिल, पार्षद अंकुश धीर, हनी गोयल, नवनीत गुप्ता, राजेश लूंबा, विवेक भारद्वाज, अमरजीत गोलू, रमन अरोड़ा, अशोक नाहर, युवा मोर्चा के जिला प्रधान अमित ¨सगल, सरजीवन गुप्ता, विनोद बांसल, मथुरा दास, अरुणा मौर्य, जान्सन मसीह, हठूर के मंडल प्रधान केवल ¨सह अजय अग्रवाल, जो¨गदरपाल बिजावन सहित भाजपा वर्कर मौजूद थे।