Move to Jagran APP

पुलिस को विधायक डावर पर भी दर्ज करे केस: सिंगल

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी शर्मा पर एफआइआर दर्ज होने के बाद आक्रमक हुई भाजपा ने पुलिस के खिलाफ तेवर सख्त कर लिए हैं।

By JagranEdited By: Published: Sat, 19 Sep 2020 06:20 AM (IST)Updated: Sat, 19 Sep 2020 06:20 AM (IST)
पुलिस को विधायक डावर पर भी दर्ज करे केस: सिंगल
पुलिस को विधायक डावर पर भी दर्ज करे केस: सिंगल

जागरण संवाददाता, लुधियाना : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी शर्मा पर एफआइआर दर्ज होने के बाद आक्रमक हुई भाजपा ने पुलिस के खिलाफ तेवर सख्त कर लिए हैं। शुक्रवार को शिवाजी नगर में नाला ढकने के उद्घाटन के दौरान कांग्रेस विधायक सुरिदर डावर के साथ उमड़ी भीड़ की फोटो पर आपत्ति जताते हुए जिला अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिगल ने बयान जारी किया।

loksabha election banner

सिगल ने भीड़ मामले में सवाल दागते हुए कहा कि क्या पुलिस को सत्ताधारियों द्वारा इकट्ठी की गई भीड़ नहीं दिखती। पठानकोट में चंद समर्थकों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन आयोजन की तैयारियां कर रहे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी शर्मा पर पर एफआइआर दर्ज कर दी गई जबकि डावर पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। अगर पुलिस को कोरोना की इतनी ही चिता है तो उसे तुरंत कांग्रेस विधायक सुरिदर डावर पर एफआइआर दर्ज करनी चाहिए।

पुष्पेंद्र सिगल ने कहा कि कुछ दिन पहले भी लुधियाना में भाजपा नेताओ पर भी पुलिस ने केस दर्ज किए हैं। भाजपा की मांग है कि या तो कांग्रेस विधायकों पर भी एफआइआर दर्ज हो, नहीं तो भाजपा नेताओं पर दर्ज झूठी एफआइआर रद कर दी जाए। साथ ही दावा किया कि भाजपा का कोई भी कार्यकर्ता न कभी डरा है न ही झुका है। अगर प्रदेशाध्यक्ष अश्विनी शर्मा व लुधियाना भाजपा के नेताओं पर हुए झूठे पर्चे रद नहीं किए तो भाजपा का हर कार्यकर्ता सड़क पर उतरेगा। दरअसल इस समय सत्ताधारी विपक्षी दलों पर केस दर्ज करवाने के लिए पुलिस को हथियार के रूप में इस्तेमाल कर रहे हैं। इसको लेकर शहर में काफी राजनीति हो रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.