Move to Jagran APP

लुधियाना में भाजपा ने 25 मंडलों में मनाया पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई का जन्मदिवस

लुधियाना में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई का जन्मदिन भारतीय जनता पार्टी के सभी 25 मंडलों में आयोजित किया गया। कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय नेता की तस्वीर पर पुष्प अर्पित करते हुए देश के लिए किए कार्यों के लिए उन्हें नमन किया।

By Vinay kumarEdited By: Published: Fri, 25 Dec 2020 04:50 PM (IST)Updated: Fri, 25 Dec 2020 04:50 PM (IST)
लुधियाना में भाजपा ने 25 मंडलों में मनाया पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई का जन्मदिवस
लुधियाना में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई को पुष्प अर्पित करते हुए भाजपा कार्यकर्ता।

लुधियाना, जेएनएन। पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई का जन्मदिन भारतीय जनता पार्टी के सभी 25 मंडलों में आयोजित किया गया। कार्यकर्ताओं ने अटल बिहारी वाजपेई की तस्वीर पर पुष्प अर्पित करते हुए देश के लिए किए कार्यों के लिए उन्हें नमन किया। इसके बाद वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने वाजपेई के कुशल नेतृत्व व विलक्षण राजनीतिक समझ का स्मरण करवाते हुए कार्यकर्ताओं का ज्ञान वर्धन किया। जिला स्तर से लेकर प्रदेश स्तरीय नेताओं ने विभिन्न मंडलों में पहुंचकर कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया।

loksabha election banner

टिब्बा रोड मंडल पहुंचे प्रदेश महासचिव जीवन गुप्ता ने कार्यकर्ताओं को अटल बिहारी वाजपेई के जीवन से अवगत करवाते हुए कहा की वह वाजपेई ही थे जिन्होंने जोड़-तोड़ की राजनीति से इनकार करते हुए प्रधानमंत्री की कुर्सी को ठोकर मार दी। देश जब अस्थिरता की दौर से गुजर रहा था तो वाजपेई ही ऐसे नेता थे जिन्होंने वक्त से पहले सोच लिया था की भावी राजनीतिक गठबंधन की ही चलेगी।

उन्होंने ना केवल संजय ही सोच वाले राजनीतिक दलों के साथ गठजोड़ स्थापित किया बल्कि उसे स्थाई रूप भी दिया। वाजपेई ने देश को बता दिया की जब चुनाव हो तो देश हित सर्वोपरि होना चाहिए। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंगल ने हैबोवाल मंडल के आयोजन में पांच कार्यकर्ता का उत्साहवर्धन किया। डाबा लोहारा रोड पर वरिष्ठ भाजपा नेता सुरेंद्र शर्मा की देखरेख में कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.